नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी लंबे समय तक छोटे और जूनियर आर्टिस्ट के किरदार निभाए। उनके लुक, कद और साधारण व्यक्तित्व को लेकर उन्हें मुख्य भूमिकाओं के लिए कमतर आंका जाता था। हालांकि, अपने अभिनय के दम पर उन्होंने इस धारणा को बदला और आज उन्हें हिंदी सिनेमा के प्रभावशाली अभिनेताओं में गिना जाता है।(सौ. सोशल मीडिया)