कंगना रनौत और श्रीया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lock Upp 2 Controversy: 'लॉक अप 2' में फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, रोडीज फेम श्रीया कालरा की लगाई क्लास

Kangana Ranaut Lock Upp 2: फेमस रियलिटी शो लॉक अप 2 में महिलाओं की उम्र का मजाक उड़ाने और खराब बर्ताव करने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कंटेस्टेंट श्रेया कालरा की जमकर क्लास लगाई।

यति सिंह

Lock Upp 2 Shreya Kalra Controversy: एकता कपूर के फेमस और विवादित रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सक्सेस के नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस शो में हर दिन के साथ कैदियों के बीच का तनाव और ड्रामा गहराता जा रहा है। दर्शक भी इस जेल के भीतर होने वाली तीखी बहसों और लड़ाइयों को काफी चाव से देख रहे हैं।

बीते शनिवार को लॉक अप 2 के अंदर पहला जजमेंट डे एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस खास मौके पर शो की पुरानी होस्ट और बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जनता की आवाज बनकर शो में कदम रखा। कंगना के आते ही जेल का माहौल पूरी तरह बदल गया और उन्होंने उन सभी प्रतियोगियों को फटकार लगाई जिन्होंने पूरे हफ्ते अपने खराब बर्ताव से सुर्खियां बटोरी थीं।

कंगना रनौत के गुस्से का शिकार बनीं श्रेया कालरा

लॉक अप 2 के जजमेंट डे एपिसोड के दौरान कंगना रनौत के निशाने पर सबसे ऊपर रोडीज फेम श्रेया कालरा रहीं। शो के पहले हफ्ते से ही श्रेया अपने आक्रामक और तेज-तर्रार बर्ताव के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

जेल के भीतर उनके इस बर्ताव ने कई सह-प्रतियोगियों को परेशान किया है। कंगना रनौत ने उनके इसी रवैये को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई और उन्हें अपनी हद में रहने की हिदायत भी दी। कंगना के इस सख्त रुख के सामने श्रेया बिल्कुल खामोश नजर आईं।

उम्र का मजाक उड़ाने पर लगी क्लास

लॉक अप 2 में जेल के भीतर रोडिज फेम श्रेया कालरा ने अन्य महिला प्रतियोगियों की बढ़ती उम्र को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने खुलेआम महिलाओं की उम्र का मजाक उड़ाया था, जिसे कंगना रनौत ने बेहद गंभीरता से लिया।

कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्टेज पर या समाज में महिलाओं की उम्र को लेकर इस तरह का भद्दा भद्दे मजाक और एज शेमिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने श्रेया को याद दिलाया कि वह एक जिम्मेदार मंच पर हैं और उनका यह बर्ताव उन्हें शो का सबसे बड़ा विलेन बना रहा है।

शो में गलत शब्दों के इस्तेमाल पर रिमांड

सिर्फ उम्र का मजाक उड़ाना ही नहीं, बल्कि जेल के भीतर श्रेया का बाकी कैदियों के साथ बात करने का तरीका भी बेहद फूहड़ रहा है। वह अक्सर बात-बात पर चीखने-चिल्लाने लगती हैं और अपनी बात मनवाने के लिए अपशब्दों का सहारा लेती हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके इस लाउड बिहेवियर पर गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान लॉक अप 2 के वर्तमान जेलर रितेश देशमुख और फराह खान ने भी कंगना की बातों का पूरा सपोर्ट किया। सभी का मानना था कि खेल अपनी जगह है, लेकिन मर्यादाओं को लांघना सही नहीं है।

शुरुआती हफ्ते में ही बढ़ीं श्रेया की मुश्किलें

लॉक अप 2 शो के पहले हफ्ते में ही श्रेया कालरा डेंजर जोन में आ गई थीं। उनके साथ सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर भी बेघर होने की लाइन में खड़े थे। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में होस्ट रितेश और फराह ने सूफी और श्रेया को सेफ कर लिया, लेकिन कंगना की इस फटकार के बाद श्रेया के लिए आगे का सफर आसान नहीं होने वाला है।

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR