विक्रम गोखले की फिल्म 'सुर लागू दे' (Photo Credits: Instagram) 
मनोरंजन

दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म 'सुर लागू दे' का टीजर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

महालक्ष्मी स्थित एक स्टूडियो में महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद करती दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले स्टारर मराठी फिल्म 'सुर लागू दे' का टीजर लॉन्च किया गया।

नवभारत डेस्क

मुंबई: महालक्ष्मी स्थित एक स्टूडियो में महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद करती दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले स्टारर मराठी फिल्म 'सुर लागू दे' का टीजर लॉन्च किया गया। इस मौके पर निर्माता, निर्देशक, अभिनेता समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। ओडबॉल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता अभिषेक 'किंग' कुमार और नितिन उपाध्याय ने फिल्म 'सुर लागू दे' का निर्माण किया है। पिकल एंटरटेनमेंट के समीर दीक्षित और ऋषिकेश भिरंगी ने वितरण के माध्यम से फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण विजया एकनाथ बिरजे ने किया है। फिल्म 'सुर लागू दे' आशीष देव द्वारा लिखी गई है और संगीत पंकज पदघन द्वारा रचित है।

टीजर लॉन्च पर वीडियो के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सुहासिनी मुल्ये ने कहा, 'सुर लागू दे' रिश्तों की एक प्यारी कहानी है। दुर्भाग्य से, यह एक महान और बहुचर्चित अभिनेता विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू होने से पहले विक्रम जी ने मुझे कॉल किया था। उन्होंने कहा कि मैं अपना कोई काम बीच में नहीं छोड़ना चाहता। उस नाजुक स्थिति में भी उन्होंने 14-14 घंटे काम किया और 'सुर लागू दे' की शूटिंग पूरी की। मुझे लगता है कि दर्शकों को यह फिल्म सिर्फ विक्रमजी के लिए नहीं देखनी चाहिए बल्कि एक अच्छी कहानी के लिए अवश्य देखी जानी चाहिए।"

एक्ट्रेस मेघना नायडू ने कहा,"मराठी फिल्में आज फिल्म समारोहों के साथ-साथ पुरस्कार समारोहों में भी जीत हासिल कर रही हैं। फिल्म 'सुर लागू दे' भी इसी तरह की है और समाज में होने वाली घटनाओं को दर्शाती है। कैसे एक व्यक्ति अपने जीवन में भी संघर्ष करता है और दूसरों के लिए प्रेरणा का काम भी करता है, इसे 'सुर लागू दे' में यथार्थ रूप से चित्रित किया गया है।"

एक्ट्रेस रीना मधुकर ने कहा, 'सुर लागू दे' काफी अलग फिल्म है। इस फिल्म के जरिए मुझे विक्रम गोखले और सुहासिनी मुल्ये जैसे महान अभिनेताओं से महत्वपूर्ण बातें सीखने का अवसर मिला। फिल्म की पटकथा अच्छी है और निर्देशक प्रवीण बिरजे के रचनात्मक निर्देशन से दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा और सभी दर्शक एक संदेश अपने साथ ले जाएंगे।" बता दें कि मराठी फिल्म सूर लागू दे जनवरी महीने के फर्स्ट या सेकंड वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट