सुष्मिता सेन के 51वें जन्मदिन पर ललित मोदी ने किया खास पोस्ट
एक्ट्रेस के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- मुस्कुराते रहो
2022 में रिलेशनशिप का किया था ऐलान, चार साल बाद फिर चर्चा में आई जोड़ी
Lalit Modi Sushmita Sen Birthday Wishes: मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन को आज हर कोई जानता है। अपने मॉडलिंग करियर और फिल्मी करियर में बेहतरीन काम करने वाली सुष्मिता हाल ही में 51 साल की हो गई हैं।
19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मी सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। उन्होंने ना सिर्फ मॉडलिंग और फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बनायी है, बल्कि एक सिंगल मदर के तौर पर भी मिसाल बनायी है।
सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर उन्हें सबसे स्पेशल विथ भी मिला है। ये बर्थडे विश किसी और ने नहीं बल्कि ललित मोदी ने की है। ललित मोदी के सुष्मित सेन को बर्थडे विश करने से पूरे सोशल मीडिया में तूफान आ गया था। दरअसल ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता के साथ फोटो के साथ ही कैप्शन में लिखा कि मेरे प्यारे दोस्त @sushmitasen47 को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुस्कुराते रहो। ये पोस्ट धडल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस भी इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
साल 2022 में जुलाई के महीने में ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अपने रिलेशन का ऐलान किया था। ऐसे में अफेयर के 4 साल बाद ललित मोदी की इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। जुलाई 2022 में ललित मोदी ने मालदीव और सार्डिनिया के वेकेशन की फोटोज शेयर की थी, जिसमें सुष्मिता सेन उनके साथ थी। साथ ही ललित मोदी ने एक्ट्रेस को अपनी बेटर हाफ यानी जीवनसाथी कहकर संबोधित किया था।
ललित मोदी के सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल मचा दिया था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही लगातार दोनों की शादी की खबरें उड़ रही थी। जिसके बाद ललित मोदी ने साफ किया था कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने शादी नहीं की थी। हालांकि सितंबर 2022 में ही दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सुर्खियों में थी।