परी की चोरी से फंसा मिहिर और तुलसी का अमेरिका प्लान, वीडियो कॉल से होगा बड़ा खुलासा 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी का पासपोर्ट हुआ गायब, परी ने रची चोरी की साजिश

KSBKBT 2 Twist: तुलसी का पासपोर्ट हुआ गायब। परी ने रची चोरी की साजिश ताकि तुलसी अमेरिका न जा पाए। नॉयना का प्लान हुआ फेल, तुलसी ने बिल गेट्स से की वीडियो कॉल पर मुलाकात।

अनिल सिंह

StartFragment

KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्मृति ईरानी का सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) इस समय खूब घमासान से भरा हुआ है। जहाँ एक ओर वृंदा को न चाहते हुए भी शादी करनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर तुलसी (Tulsi) और मिहिर (Mihir) अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालाँकि, उनके इस प्लान में जल्द ही बड़ा रुकावट आने वाला है, क्योंकि तुलसी का पासपोर्ट गायब होने वाला है।

शो में अब तक आपने देखा कि ऋतिक अपनी माँ को बिल गेट्स के बारे में बताता है और तुलसी उनकी सादगी से प्रभावित होती है। इसी बीच, नॉयना ने तय कर लिया है कि वह मिहिर और तुलसी को साथ अमेरिका नहीं जाने देगी। अब परी भी अपनी माँ के लिए सिरदर्द बनने को तैयार है।

अमेरिका जाने से पहले गायब हुआ पासपोर्ट

सीरियल की कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि तुलसी अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है। वहीं, नॉयना लगातार मिहिर पर अकेले आने का दबाव बना रही है और उसे याद दिलाती है कि उसका अमेरिका जाना कितना जरूरी है। इसी बीच, तुलसी का पासपोर्ट अचानक गायब हो जाएगा, जिससे उसके होश उड़ जाएँगे। परिवार के लोग पासपोर्ट खोजने के लिए धरती-आसमान एक कर देंगे।

परी ने की पासपोर्ट चोरी

जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि तुलसी का पासपोर्ट किसी और ने नहीं बल्कि परी (Pari) ने चुराया है। परी तुलसी के पासपोर्ट को अपने कमरे में छिपा देगी और ऐसा करके वह काफी खुश होगी। परी तुरंत नॉयना को फोन करके बताएगी कि अब तुलसी अमेरिका नहीं जा पाएगी। दूसरी तरफ, वृंदा को शादी करने पर अफसोस होगा और अंगद भी उसके बारे में सोचेगा।

शोभा पकड़ेगी परी की गर्दन

शोभा को शक हो जाएगा कि परी उससे कुछ छिपा रही है। शोभा जल्द ही परी के कमरे की तलाशी लेगी, क्योंकि उसे पूरा यकीन होगा कि परी ने ही तुलसी का पासपोर्ट चुराया है। हालाँकि, शोभा को तुलसी का पासपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके बावजूद नॉयना का प्लान फेल होने वाला है।

वीडियो कॉल से सफल हुआ तुलसी का इवेंट

तुलसी के बच्चे उन्हे वीडियो कॉल के जरिए अमेरिका में होने वाले इवेंट का हिस्सा बनने का आइडिया देंगे। तुलसी वीडियो कॉल के माध्यम से विल स्मिथ और बिल गेट्स से मुलाकात करेगी और बिजनेस में आगे बढ़ेगी। तुलसी को इस तरह सफल होता देख परी और नॉयना दोनों को कड़ी जलन महसूस होगी।

EndFragment

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन