क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के साथ शादी में जाएगी तुलसी, नॉयना को लगेगा सबसे बड़ा झटका

Tulsi Mihir Reunion: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी बच्चों और शांति निकेतन को बचाने के लिए लौटेगी। मिहिर के साथ शादी में पहुंचते ही नॉयना को बड़ा झटका लगेगा और घर में फिर से तूफान मचेगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अब तक दिखाया गया कि शांति निकेतन बिकने के कगार पर है। रणविजय ने चालाकी से अधिकतर शेयर अपने नाम कर लिए हैं और मिहिर हालात संभालने में पूरी तरह असहाय नजर आ रहा है। बच्चों की चिंता, घर के टूटने का डर और परिवार की बिखरती उम्मीदों के बीच ऋतिक का इमोशनल रूप से टूट जाना तुलसी के दिल को छू जाता है। ऋतिक अस्पताल से लौटते ही तुलसी से मिलने पहुंचता है और उसकी आंखों में अपने घर को बचाने की गुहार दिखाई देती है।

गायत्री भी तुलसी को समझाती है कि अगर वह आगे नहीं आईं, तो शांति निकेतन हमेशा के लिए हाथ से निकल जाएगा। हालांकि तुलसी के लिए यह फैसला आसान नहीं है। उसकी अंतरात्मा उसे बार-बार याद दिलाती है कि कैसे मिहिर ने कभी नॉयना को चुनकर उसका दिल तोड़ा था। पुराने जख्म, टूटा भरोसा और अपमान की यादें उसे रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन बच्चों और परिवार की खातिर तुलसी आखिरकार शांति निकेतन लौटने का फैसला कर लेती है। वह साफ शब्दों में कह देती है कि उसकी यह वापसी सिर्फ अपने बच्चों और घर को बचाने के लिए है, न कि किसी रिश्ते को दोबारा जोड़ने के लिए।

तुलसी की वापसी से नॉयना को लगेगा डर

इधर, मिहिर तुलसी को लेने खुद पहुंचता है। तुलसी उसे आंख दिखाते हुए साफ कर देती है कि वह अब पहले जैसी नहीं रही। वहीं, जैसे ही नॉयना को तुलसी की वापसी की खबर मिलती है, उसके तन-बदन में आग लग जाती है। नॉयना को डर सताने लगता है कि तुलसी के आते ही मिहिर उससे दूर हो सकता है और उसके बनाए सारे प्लान मिट्टी में मिल जाएंगे। वह तुलसी से मिलने पहुंचती है और उसे यह जताने की कोशिश करती है कि मिहिर अब उसके ज्यादा करीब है।

सालों बाद शांति निकेतन में कदम करेगी तुलसी

जल्द ही तुलसी और मिहिर सालों बाद शांति निकेतन में कदम रखते हैं, जहां परिवार उनका भव्य स्वागत करता है। यहां तक कि परी भी इस बार तुलसी पर प्यार लुटाती नजर आएगी। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी की मौजूदगी से घर की किस्मत बदलेगी और मिहिर की जान भी बचती दिखाई देगी। साथ ही, एक शादी में तुलसी और मिहिर को पति-पत्नी की तरह साथ देखकर नॉयना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। साफ है कि तुलसी की वापसी से शो में हाईवोल्टेज ड्रामा और भी तेज होने वाला है।

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR