क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगी विरेन की पोल, क्या रुक जाएगी परी की शादी?

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि वृंदा की मुलाकात तुलसी से होगी और वो विरेन का स्केच तुलसी को देगी। जिसके बाद तुलसी परी की शादी रोकने की कोशश करेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय कहानी अपने दिलचस्प मोड़ पर है। अब तक दर्शकों ने देखा कि शांति निवास में मिहिर और तुलसी की बेटी परिधि (परी) की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर, तुलसी अपने देवर हेमंत के साथ मिलकर उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने एक्सीडेंट कर अंगद को फंसाने की साजिश रची थी। इस मिशन में वृंदा भी उनका साथ दे रही है।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि तुलसी के कहने पर वृंदा, तुलसी और हेमंत से मिलने आती है। उसकी मदद से विरेन का स्केच तैयार होता है। परी की सगाई के दिन वृंदा स्केच लेकर तुलसी के घर पहुंचती है। जैसे ही सगाई खत्म होती है, तुलसी वॉचमैन के लिए खाना लेकर बाहर जाती है, तभी उसकी मुलाकात वृंदा से होती है।

वृंदा की होगी अंगद से मुलाकात

लेकिन इससे पहले एक दिलचस्प घटना होती है, वृंदा की मुलाकात अंगद से हो जाती है। अंगद गलती से उसे अपनी दोस्त समझकर गले लगा लेता है, और जब उसे एहसास होता है कि वो कोई और है, तो वह तुरंत माफी मांग लेता है। यह मुलाकात थोड़ी असहज जरूर होती है, लेकिन कहानी में एक नया मोड़ जोड़ देती है।

तुलसी जब वृंदा से स्केच लेती है, तो उसे देखकर वह दंग रह जाती है। स्केच में साफ-साफ विरेन का चेहरा नजर आता है, वही विरेन, जो हर समय खुद को बेगुनाह साबित करता फिर रहा था। सगाई के बाद, तुलसी घर के बाहर विरेन को अपने दोस्तों के साथ शराब पीते देखती है। जैसे ही विरेन तुलसी के हाथ में स्केच देखता है, उसके दोस्त वहां से भाग जाते हैं। इस बार विरेन के पास कोई बहाना नहीं बचता और वह मान लेता है कि एक्सीडेंट उसी ने किया था।

क्या रुकेगी परी की शादी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सच सामने आने के बाद तुलसी क्या फैसला लेगी? क्या वह परी की शादी अजय से कराएगी या इस राज के खुलने से रिश्तों में दरार आ जाएगी? दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या तुलसी अपनी बेटी की जिंदगी को बचाने के लिए इस शादी को रोक देगी, या फिर कोई नया ट्विस्ट इस कहानी को और उलझा देगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह