क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

KSBKBT 2 Twist: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मिहिर के सामने नॉयना का सच आते-आते रह जाएगा और वो अपनी बातों में फिर से उलझाने की कोशिश करेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी के चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बार फिर ऐसा ट्रैक दिखाया जा रहा है जिससे मिहिर और तुलसी का टूटा हुआ रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। लेटेस्ट प्रोमो में यह देखा गया कि नॉयना इस बात से डर रही होती है कि जिस सच्चाई को उसने सालों से छिपाया रखा है, कहीं वह सामने न आ जाए।

क्या मिहिर के सामने खुलेगा नॉयना का सच

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉयना अपनी बहन से अपने राज के बारे में बात कर रही होती है। तभी मिहिर वहां पहुंच जाता है और नॉयना से पूछता है कि उसने कौन सी सच्चाई छिपाई है। इसी बीच सुची वहां से निकलना चाहती है, लेकिन मिहिर उसे रोक देता है और कहता है कि वह वहीं रुके। मिहिर नॉयना और सुची दोनों से सवाल करता है कि आखिर उन्होंने कौन सी सच्चाई छिपाई है। सुची बात टालने की कोशिश करती है, लेकिन नॉयना कहती है कि वह अब सच्चाई बता देगी, क्योंकि यह तीनों की जिंदगी का सवाल है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि क्या नॉयना सच में मिहिर को सब कुछ बताएगी या फिर किसी तरह से अपनी बातों में फसाएगी।

मास्क हाटने के लिए वृंदा से जबरदस्ती करेगा रणविजय

लेकिन इन सबके बीच शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वृंदा अपने बच्चों के साथ विरानी हाउस आती है। इस बीच रणविजय बच्चों का सामना करता है और गलती से समझ जाता है कि ये बच्चे अंगद के हैं। वह ड्रामा शुरू कर देता है और वृंदा से मास्क हटाने के लिए कहता है।

मिहिर इस दौरान वहां पहुंचता है और कहता है कि वृंदा तो रोज मास्क हटाती है। रणविजय कहता है कि वह मास्क इसलिए रखती है क्योंकि मिहिर ने उसे कभी देखा ही नहीं। बाकी लोगों के सामने वृंदा अपना फेस कवर बनाए रखती है। अपकमिंग एपिसोड में वृंदा को अपना मास्क हटाना पड़ेगा।

अब सवाल यह है कि मिहिर वृंदा की सच्चाई जानने के बाद उसे अपनाएगा या नहीं। शो के फैंस इस ड्रामे और ट्विस्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही कहानी के मोड़ दर्शकों को जोड़े रखेंगे और आगामी एपिसोड को मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर बनाएंगे।

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें