क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपडेट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Update: तुलसी की मुंबई वापसी से हिली विरानी फैमिली, नॉयना के प्लान होंगे फेल

KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की मुंबई वापसी से परिवार में हड़कंप मचेगा। अंगद अपनी मां के पैरों में गिरकर रो-रोकर माफी मांगेगा, जबकि नॉयना मिहिर को ब्लैकमेल करेगी।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर इमोशनल ड्रामे से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। सीरियल की मौजूदा कहानी में इतने बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं कि हर एपिसोड के साथ भावनाओं का सैलाब उमड़ता नजर आ रहा है। खासतौर पर तुलसी की मुंबई वापसी ने पूरे विरानी परिवार की जिंदगी को हिलाकर रख दिया है।

अब तक आपने देखा कि तुलसी की अचानक वापसी से न सिर्फ नॉयना बल्कि अंगद और वृंदा भी अंदर से टूट गए हैं। तुलसी और वृंदा की मुलाकात बेहद भावुक होने वाली है। सालों बाद तुलसी को सामने देखकर वृंदा अपने आंसू नहीं रोक पाएगी और जबरदस्ती उसे घर ले जाने की कोशिश करेगी। यह खबर जब अंगद तक पहुंचेगी तो वह भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाएगा।

अंगद और तुलसी का इमोशनल सीन

आने वाले एपिसोड्स में सबसे ज्यादा चर्चा अंगद और तुलसी के इमोशनल सीन की होने वाली है। सालों बाद अंगद अपनी मां के पैरों में गिरकर रो-रोकर माफी मांगेगा। वह तुलसी को बताएगा कि बीते 6 सालों में उसने एक-एक दिन उसे कितना मिस किया है। बेटे की यह हालत देखकर तुलसी भी टूट जाएगी और मां-बेटे का यह मिलन दर्शकों की आंखें नम कर देगा।

मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना

वहीं दूसरी ओर नॉयना का असली चेहरा एक बार फिर सामने आने वाला है। मिहिर से शादी करने के लिए नॉयना उसे फिर से ब्लैकमेल करेगी, लेकिन इस बार भी मिहिर उसके झांसे में नहीं आएगा। इसके बाद नॉयना एक नया खेल खेलने का फैसला करेगी। उसे डर सता रहा है कि अगर तुलसी और मिहिर आमने-सामने आ गए तो उसकी सारी प्लानिंग फेल हो सकती है।

मुन्नी के साथ मिलकर मिताली को सबक सिखाएगा ऋतिक

कहानी में ऋतिक, मुन्नी और मिताली का ट्रैक भी जोर पकड़ने वाला है। मिताली को सबक सिखाने के लिए ऋतिक, मुन्नी से हाथ मिलाएगा और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। यह ट्रैक आगे चलकर कहानी में बड़ा मोड़ ला सकता है। सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब तुलसी की मिहिर से आमने-सामने मुलाकात होगी। पुराने जख्म एक बार फिर हरे हो जाएंगे और तुलसी बीच सड़क मिहिर को जलील करेगी। वह साफ कहेगी कि अब वह कभी उसकी जिंदगी में वापस नहीं आएगी।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना