क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग एपिसोड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

परी की हालात देखकर फूटेगा तुलसी का गुस्सा, मिहिर से करेगी सवाल, KSBKBT में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। तुलसी को रणविजय का सच पता चलेगा और वो मिहिर से अपने बच्चों की हालात पर सवाल करेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: स्मृति ईरानी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। मेकर्स कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए लगातार नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। कुछ समय पहले शो में 6 साल का लीप दिखाया गया था, जिसके बाद से पूरी कहानी ने नया मोड़ ले लिया है।

लीप के बाद सबसे बड़ा झटका यह था कि तुलसी और मिहिर को एक-दूसरे से अलग कर दिया गया। लेकिन अब हालात फिर बदलते नजर आ रहे हैं। अपने बिजनेस और परिवार को बचाने के लिए तुलसी ने दोबारा वापसी कर ली है। हाल ही के एपिसोड में तुलसी और मिहिर एक साथ सूरत में एक शादी में शामिल होते नजर आए, जहां दोनों ने जमकर मस्ती की। इसी दौरान देव की शादी भी फिक्स हो जाती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है।

रणविजय की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएगी तुलसी

हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर टिकती नहीं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब तुलसी को रणविजय की सच्चाई के बारे में पता चलता है। वह परी से जुड़ा मामला लेकर सीधे मिहिर के पास पहुंचती है। गुस्से और दर्द में डूबी तुलसी मिहिर से कहती है कि उसके बच्चों की हालत देखकर उसका दिल टूट गया है। वह यहां तक कह देती है कि अगर उसे पहले से अंदाजा होता कि बच्चे इस हाल में पहुंच जाएंगे, तो वह उन्हें अपने साथ लेकर चली जाती।

तुलसी की बातों से मिहिर भी हैरान रह जाता है। तभी वहां नॉयना की एंट्री होती है, जो सफाई देने की कोशिश करती है कि कुछ भी गलत नहीं हुआ। लेकिन तुलसी साफ शब्दों में नॉयना को बीच में बोलने से मना कर देती है और कहती है कि यह उसके और उसके बच्चों का मामला है। मिहिर जब अपनी बेटी से सच जानने की कोशिश करता है, तो वह भावुक होकर रोते हुए वहां से चली जाती है।

मिहिर और तुलसी को कार में एक साथ देख भड़केगी नॉयना

इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में पूरा परिवार घर लौटने की तैयारी करता है। रास्ते में मिहिर और तुलसी एक ही कार में बैठते हैं, लेकिन नॉयना भी उसी कार में बैठने की कोशिश करती है। तभी बापजी उसे डांट देते हैं और कहते हैं कि पति-पत्नी की गाड़ी में तीसरे का जाना शुभ नहीं होता। यह सुनकर नॉयना का चेहरा उतर जाता है।

अब कहानी में नया मोड़ यह है कि नॉयना एक बार फिर मिहिर और तुलसी को अलग करने की साजिश रचने में लग जाती है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपने परिवार को फिर से जोड़ पाएगी या नॉयना की चालें कामयाब होंगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते