​​क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की प्रीमियर डेट स्थगित (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की लॉन्च डेट बढ़ी आगे, जानें क्या है वजह

क्योंकि सास भी कभी बहू थी लंबे वक्त से सुर्खियों में है, फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब शो के सीजन 2 की टेलीकास्ट डेट पोस्टपोन कर दी गई है, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है, लेकिन फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, इस पॉपुलर शो के सीजन 2 की टेलीकास्ट डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले इसे 3 जुलाई 2025 से प्रसारित किया जाना था, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग में देरी तय मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि निर्माता एकता कपूर शो के सेट में कुछ बड़े बदलाव चाहती थीं। सेट के लुक और कलर स्कीम को लेकर वह संतुष्ट नहीं थीं। यही वजह है कि सेट पर दोबारा काम शुरू किया गया है और इसी के चलते शो की लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एकता कपूर परफेक्शनिस्ट मानी जाती हैं और वह नहीं चाहतीं कि इतने आइकॉनिक शो की वापसी किसी भी तरह से अधूरी लगे।

मिहिर विरानी ने शो के लॉन्च डेट टलने की बताई वजह

बता दें, शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हां, शो की टेलीकास्ट डेट टली है क्योंकि सेट को फिर से डिजाइन किया जा रहा है। अमर ने बताया कि स्क्रीन पर कलर कॉम्बिनेशन उतना प्रभावी नहीं लग रहा था, जितना होना चाहिए। ऐसे में एकता ने फैसला लिया कि वह सेट को दोबारा डिजाइन कराएंगी ताकि दर्शकों को विजुअल तौर पर बेहतर अनुभव मिल सके।

नई कहानी के साथ शो में मचेगा धमाल

भले ही शो का प्रसारण आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन 3 जुलाई 2025 को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की 25वीं वर्षगांठ पर शो के सीजन 2 की शूटिंग का मुहूर्त किया जाएगा। अमर उपाध्याय ने कहा, "इस तारीख पर शूटिंग की शुरुआत करना हमारे लिए बेहद खास है। यह हमारे लिए फुल सर्कल मोमेंट है। पुरानी यादें ताजा होंगी और हम नए जोश के साथ नई कहानी को आगे बढ़ाएंगे।"

खास बात ये है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पहली बार 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था और 6 नवंबर 2008 तक चला था। अब 17 साल बाद तुलसी और मिहिर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को अपनी भावनाओं से जोड़ने के लिए तैयार है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा