क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT 2 में बिल गेट्स का दिखेगा जबरदस्त कैमियो, तुलसी विरानी से करेंगे खास बातचीत, शो आएगा ट्विस्ट

KSBKBT 2 Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तुलसी विरानी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी बिल गेट्स का स्वागत करती दिख रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फैंस के बीच फिर से चर्चा में आ गया है। यह सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप फाइव में शामिल हो गया है और दर्शकों को नई कहानी और रोमांच से जोड़ रहा है। इस बार शो में एक इंटरनेशनल मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी बज बन चुका है।

दरअसल, गुरुवार के एपिसोड में अरबपति और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-फाउंडर बिल गेट्स शो में खास कैमियो के लिए आने वाले हैं। वो तुलसी विरानी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी से मुलाकात करेंगे। स्टार प्लस ने इसका नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें तुलसी लैपटॉप के सामने बिल गेट्स का स्वागत कर रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिल गेट्स हिंदी में भी तुलसी से बात कर रहे हैं, जो दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव है।

बिल गेट्स से तुलसी इन अहम मुद्दों पर करेंगी बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, इस एपिसोड में बिल गेट्स और तुलसी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शो के मेकर्स ने बताया कि इस एपिसोड के जरिए दर्शकों को सेहत, संवेदना और बदलाव का संदेश मिलेगा। यह पहली बार है जब एकता कपूर के शो में किसी इंटरनेशनल पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया है।

सोशल मीडिया पर प्रोमो आने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया भी शानदार रही। एक यूजर ने लिखा, “पहली बार भारतीय टेलीविजन पर बिल गेट्स का कैमियो, बहुत बढ़िया तुलसी जी…आप तो अनुपमा से भी आगे निकल गईं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “जय श्री कृष्णा बोलते हुए बिल गेट्स कितने प्यारे लग रहे हैं।”

शो ने टीआरपी चार्ट में टॉप में बनाई जगह

शो के निर्माता बताते हैं कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने हमेशा सामाजिक मुद्दों को कहानी में उजागर किया है। सीरियल की शुरुआत तुलसी के मोटापे से हुई थी और इसके बाद घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र संबंधी समस्याओं को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया। यही वजह है कि यह शो आज अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है, जो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहता है। फिलहाल शो हर रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और अब फैंस बेसब्री से गुरुवार के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान