नॉयना के चंडी रूप से दहला मिहिर, तुलसी के पैरों में गिरकर मांगेगा माफी  
मनोरंजन

KSBKBT 2: नॉयना के चंडी रूप से दहला मिहिर, तुलसी के पैरों में गिरकर मांगेगा माफी

KSBKBT 2 Upcoming Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कहानी नए धमाकेदार मोड़ ले रही है। नॉयना मिहिर पर नशे में उसका फायदा उठाने का झूठा आरोप लगाती है, जिससे वह घबरा जाता है।

सोनाली झा

Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा अपनी चरम सीमा पर है। कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां हर कैरेक्टर का असली चेहरा सामने आता दिख रहा है। तुलसी को शक हो चुका है कि मिहिर उससे कोई बड़ा सच छिपा रहा है, और वहीं नॉयना आग में घी डालने का काम कर रही है।

पिछले एपिसोड में नॉयना ने मिहिर पर दवाब बनाते हुए दावा किया कि नशे में उसने उसका फायदा उठाया। मिहिर साफ कह देता है कि वह सिर्फ तुलसी से ही प्यार करता है और खुद को उसके लायक नहीं समझता। यह सुनकर नॉयना आग बबूला हो जाती है। आने वाले एपिसोड में नॉयना का गुस्से वाला चंडी अवतार देखकर मिहिर पूरी तरह घबरा जाएगा और सच बोलने की सोच में डगमगाने लगेगा।

मिहिर का सच का साथ देने का फैसला

कंफ्यूज और परेशान मिहिर सच का साथ देने का निर्णय करेगा। वह ऑफिस पहुंचकर सभी अकाउंट्स और फाइल्स की जांच शुरू करता है। जांच में बड़ा खुलासा होता है कि रणविजय कंपनी के पैसों की बड़ी हेराफेरी कर रहा था। सच पता चलते ही मिहिर दौड़ा-दौड़ा तुलसी के पास पहुंचेगा। वह उसकी आंखों में देखते हुए माफी मांगेगा, हालांकि अपने और नॉयना के बीच हुई घटनाओं पर अब भी चुप्पी साधे रहेगा। तुलसी, जो दिल से हमेशा रिश्ते बचाने में विश्वास रखती है, मिहिर की हालत देखकर पिघल जाएगी और उसे एक और मौका देने का फैसला करेगी।

नॉयना की नई चाल

उधर नॉयना अपनी चालों से बाज नहीं आने वाली। वह फिर से बेचारी बनकर मिहिर का ध्यान खींचेगी। वह ऐसा माहौल बनाएगी कि मिहिर को लगे कि उसका बिजनेस पार्टनर उसे परेशान कर रहा है। नॉयना की यह नाटकबाज़ी इस बार भी काम कर जाती है। कहानी का सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब मिहिर को पता चलेगा कि रणविजय सिर्फ कंपनी ही नहीं, बल्कि परी को भी बेवकूफ बना रहा है। यह सच सामने आते ही मिहिर परी की शादी तुड़वाने का निर्णय ले लेगा। इससे कहानी में एक और बड़ा बवंडर खड़ा होगा, जो आने वाले एपिसोड्स को और ड्रामेटिक बना देगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी