क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपकमिंग एपिसोड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Upcoming Update: तुलसी ने खोला रणविजय का सच, मिहिर को हुआ अपनी गलती का एहसास

KSBKBT Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने वाले एपिसोड में तुलसी रणविजय की सच्चाई सबके सामने लाएगी। परी पर हुए हमले के बाद मिहिर को अपनी गलती का एहसास होगा। गुस्से में वह नॉयना पर भड़क जाएगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जिससे पूरा विरानी परिवार हिल जाएगा। तुलसी, जो अब तक सबकी सच्चाई सामने लाने में लगी हुई है, एक बार फिर परिवार की रीढ़ बनकर खड़ी नजर आएगी, लेकिन इस बार हालात उसके लिए भी संभालना मुश्किल हो जाएंगे।

अब तक आपने देखा कि रणविजय ने परी को किचन में बंद कर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन समय रहते तुलसी वहां पहुंच जाती है और परी की जान बचा लेती है। परी की हालत देखकर मिहिर का खून खौल उठता है और वह पुलिस को बुलाकर रणविजय को जेल भिजवा देता है। हालांकि, इस पूरे मामले में मिहिर का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता।

मिहिर पर जमकर भड़कती है तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में परी की बिगड़ती हालत देखकर तुलसी मिहिर पर जमकर भड़कती है। वह उसे साफ शब्दों में कहती है कि रणविजय पर आंख मूंदकर भरोसा करना उसकी सबसे बड़ी गलती थी। तुलसी परी को अपने घर में रखकर उसकी देखभाल करने का फैसला करती है, जिससे परी को कुछ वक्त के लिए सुकून मिलता है।

नॉयना पर अपना आपा खो देगा मिहिर

इसी दौरान परी को कोर्ट से हियरिंग का फोन आता है। वह रणविजय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला करती है। कोर्ट में रणविजय एक बार फिर परी को धमकाने की कोशिश करेगा और उसके चरित्र पर सवाल खड़े करेगा, लेकिन तुलसी मजबूती से अपनी बेटी के साथ खड़ी नजर आएगी। दूसरी ओर, तुलसी की बातों से मिहिर को अपनी गलती का एहसास होता है। उसे समझ आता है कि उसने गलत इंसान पर भरोसा किया। गुस्से में आकर मिहिर नॉयना पर अपना आपा खो देगा।

नॉयना को जमकर जलील करेगा मिहिर

हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि मिहिर नॉयना को जमकर जलील करेगा और भिगो-भिगोकर जूते मारने तक की नौबत आ जाएगी। मिहिर का कहना होगा कि सारी तबाही की जड़ नॉयना ही है, जिसकी वजह से परी को इतना दर्द सहना पड़ा। वहीं जेल में बैठा रणविजय बदला लेने की कसम खाता है। वह तय करता है कि वह परी को चैन से जीने नहीं देगा और उसकी बेटी को उससे अलग करने की नई साजिश रचेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान