तुलसी के फैसले से मचा बवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से मचा बवाल, करण-नंदिनी पर मंडराया संकट

KSBKBT: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। नियति के एक्सीडेंट के बाद तुलसी और नंदिनी के रिश्ते में दरार आने वाली है। और रियो अंश का हक छीनने के लिए साजिश रच रहा है।

यति सिंह

KSBKBT Upcoming Twist Alert:सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कहानी की शुरुआत बेहद गंभीर माहौल से होती है। जिसमें रियो गुस्से में तुलसी से सवाल करता है और पूछता है, कि नियति को सच क्यों बताया। तुलसी और रियो में बहस हो ही रही थी कि तभी अचानक रियो के फोन की घंटी बजती है। और रियो को पता चलता है कि नियति का बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। नियती के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच जाता है।

इसके बाद सब नियति को देखने के लिए एक्सीडेंट वाली जगह पर पहुंचते है। नियति एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो जाती है, जिसको देखकर रियो पूरी तरह से टूट जाता है। और नियति को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराता है। तभी गुस्से से पागल हुआ रियो तुलसी पर जोर से चिल्लाते हुए कहता है, कि पहले तुमने मेरे पापा (अंश) को मारा और अब तुम्हारी वजह से मेरी मां नियति की जान भी खतरे में है।

तुलसी और नंदिनी के बीच छिड़ी बहस

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभी तक आपने देखा कि हॉस्पिटल के अंदर भी परिवार के सदस्यों के बीच बहस छिड़ी हुई है, तुलसी सारा गुस्सा नंदिनी पर निकालते हुए कहती है, कि उसने सच क्यों छुपाया। वहीं इस बात पर नंदिनी भी चुप नहीं रहती और वह पलटवार करते हुए मिहिर पर न्योना के साथ अफेयर होने का गंभीर आरोप लगाती है। और ये बात सुनते ही तुलसी गुस्से से लाल हो जाती है, और नंदिनी को याद दिलाती है, कि नियति सच में बीमार है। न्योना की तरह ड्रामा नहीं कर रही। सुलसी गुस्से में बोलती है, कि अगर तुम्हें करण को छोड़कर जाना है, तो जाओ।

हॉस्पिटल के अंदर मजाक और जलन

सीरियल में इसी दौरान रियो को डॉक्टर आकर तसल्ली देते हैं, कि नियति अब आउट ऑफ डेंजर है। तो उसी समय पार्थ और वैष्णवी नियति से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचते है। लेकिन जैसे ही वैष्णवी अंदर जाती है, तो उसका पैर नर्स से टकरा जाती है, और उसके पैर में मोच आ जाती है। वहीं दूसरी तरफ रियो नियति को देखकर उसका मजाक उड़ाने लगता है। लेकिन दर्द में देखकर उसे अपनी बाहों में उठा लेता है।

वैष्णवी को रियो की बाहों में देखकर पार्थ गुस्से से लाल हो जाता है। पार्थ रियो पर भड़कता है। लेकिन रियो माहौल को ठंडा करने के लिए मजाक में पार्थ को भी गोद में उठा लेता है। लेकिन पार्थ रियो को वॉर्निंग देता है, कि वैष्णवी से दूर रहे। तभी इस बात पर रियो बोल उठता है, कि वैष्णवी उसका टाइप नहीं है। तुलसी जब नियति से मिलने कमरे में जाती है, तो रियो उसे रोक देता है। लेकिन नियति होश में आते ही रियो से कहती है, कि वो कोई और नहीं बल्कि अंश विरानी का बेटा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता