क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Twist: नौकरानी मुन्नी पर परिधि की सास लगाएगी चोरी का इल्जाम, टूटेगी तुलसी की बेटी की शादी

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बीरेन एक नई चाल चलेगा और तुलसी की नौकरानी मुन्नी पर चोरी का इल्जाम लगा देगा। जिससे परिधि की सास उसकी तलाशी लेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा और लगातार बढ़ते ट्विस्ट से भरपूर है। कहानी में तुलसी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में आपने अबतक देखा होगा कि तुलसी नामुकिन कोशिश के बाद अपने बेटे को जेल से बाहर निकाल लेती है और उधर परिधि का ब्वॉयफ्रेंड भी उसे धोखा दे देता है। हालांकि, अब आने वाले एपिसोड में शांति निकेतन में बड़ा हंगामा होने वाला है।

दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि तुलसी को पता चलेगा कि घर में चोरी हो गई है और परिधि की होने वाली सास नौकरानी मुन्नी पर शक करने लगेगी। लेकिन असल में, यह सब बीरेन की चाल होगी, जिसकी गंदी नजर पर किसी का भी ध्यान नहीं जाएगा। इस दौरान बीरेन बार-बार वृंदा को धमकाएगा और इसकी वजह से नितिन का परिवार डर के साए में जीने लगेगा।

शांति निकेतन में होगी चोरी

हालांकि, चोरी के इल्जाम के बाद नितिन की पत्नी और उसकी मां में जोरदार बहस हो जाएगी और तुलसी परिधि की होने वाली सास से उलझ जाएगी और उससे कहेगी कि, नौकरों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। इसी बीच, मुन्नी खुद की तलाशी देने का फैसला कर लेगी, लेकिन बीरेन की साजिश काम कर जाएगी और डायमंड नेकलेस उसके पास से निकल जाएगा। वहीं इन सबके वजह से शांति निकेतन में बड़ा हंगामा होने लगेगा। इसी बीच तुलसी के पास उसी बहु का फोन आएगा और इस दौरान तुलसी परिधि की सास के बारे में उसे बताएगी।

परिधि को लगेगा गहरा सदमा

दूसरी तरफ, वृंदा स्केच लेने जाएगी और अपनी जान जोखिम में डालेगी। स्केच देखकर तुलसी को सच्चाई पता चलेगा कि बीरेन की वजह से उसका बेटा अंगद जेल गया था। गुस्से में वह पुलिस और मिहिर को सब बता देगी और परिधि की शादी रोकने का फैसला करेगी। इस खबर से परिधि को गहरा सदमा लगेगा और वह तुलसी और मिहिर को अपना दुश्मन मान बैठगी। फिलहाल अब शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट तब होगा, जब बीरेन की साजिश के चलते तुलसी खुद जेल पहुंच जाएगी और इससे शांति निकेतन में रिश्तों की लड़ाई और भी तीखी हो जाएगी।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा