- Hindi News »
- Entertainment »
- Shweta Singh Kirti Emotional Note For Sushant Singh Rajput On Raksha Bandhan
रक्षा बंधन पर भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Shweta Singh Kirti: रक्षा बंधन के मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने एक दर्दभरा नोट भी लिखा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sushant Singh Rajput Sister Post On Rakhi: आज यानी 9 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत और उनकी बहनों के साथ बिताए गए अनमोल पलों की झलकियां देखने को मिलीं। इस वीडियो में उनकी शादी के वक्त के पल भी शामिल हैं, जहां सुशांत उनके साथ खड़े नजर आते हैं।
दरअसल, वीडियो में एक इंटरव्यू क्लिप भी है, जिसमें श्वेता कहती हैं, “हम दोनों की प्रोग्रामिंग एक जैसी थी… खाना साथ, खेलना साथ, सोना साथ… सब कुछ साथ में। वह बहुत हैप्पी टाइप का इंसान था।” इन पलों को याद करते हुए श्वेता ने अपने दिल की बात कैप्शन में बयां की।
भाई सुशांत को बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया याद
उन्होंने लिखा, “कभी-कभी लगता है जैसे तुम गए ही नहीं, बस पर्दे के पीछे खामोशी से देख रहे हो। अगले ही पल दर्द होने लगता है… क्या मैं तुम्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगी? तुम्हारी हंसी सिर्फ एक गूंज बनकर रह जाएगी? तुम्हारी आवाज धुंधली याद में खो जाएगी?”
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
आगे उन्होंने लिखा, “तुम्हें खोने का दर्द इतना गहरा है कि शब्द इसके आगे छोटे पड़ जाते हैं। यह दर्द मेरे भीतर चुपचाप रहता है, इतना पवित्र कि जोर से कहा नहीं जा सकता और हर गुजरते दिन के साथ यह और गहरा होता जाता है। यह बताता है कि यह भौतिक संसार कितना नाजुक है और असली शरण सिर्फ ईश्वर के पास है।”
अपने नोट के अंत में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, “मुझे पता है कि हम फिर मिलेंगे, भाई… उस जगह जहां समय और कहानियां नहीं होंगी, जहां आत्माएं एक-दूसरे को सिर्फ प्रेम की भाषा से पहचानेंगी। तब तक मैं अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांध रही हूं और दुआ करती हूं कि तुम जहां भी हो, खुशियों, शांति और रोशनी से घिरे रहो। अलविदा, जब तक हम फिर से न मिलें।”
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर फ्लॉप हुई थीं ये फिल्में, खाली रहे सिनेमाघर, करोड़ों का हुआ था नुकसान
साल 2020 में एक्टर की हुई थी मौत
गौर करने वाली बात है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए CBI जांच की मांग की थी। हाल ही में CBI ने अंतिम क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए मौत का कारण आत्महत्या बताया और यह भी कहा कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला। इस रिपोर्ट के साथ लगभग 4 साल 6 महीने बाद यह केस आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया।
Shweta singh kirti emotional note for sushant singh rajput on raksha bandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














