क्योंकि सास भी कभी बहू थी ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: रणविजय की चाल में फंसा अंगद, मिहिर के हाथ लगा बड़ा सबूत, ऋतिक के वजह से टूटेगी मुन्नी की सगाई

KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में रणविजय की चाल में फंसे अंगद को बचाने के लिए मिहिर को सबूत मिल जाता है। वैलेंटाइन डे पर ऋतिक के साथ नजदीकियों के कारण मुन्नी की सगाई टूटने की नौबत आ जाएगी।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर नजर आ रहा है। अलमारी गिरने की घटना के बाद भी मिहिर पूरी तरह से ठीक है, हालांकि उसे चलने-फिरने में थोड़ी परेशानी हो रही है। वहीं नॉयना हर वक्त मिहिर के आसपास मंडराती रहती है और उस पर अपना हक जताने का कोई मौका नहीं छोड़ती। लेकिन आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जिससे पूरे परिवार में भूचाल आ जाएगा।

आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अंगद, रणविजय के साथ काम करने के लिए राजी हो जाता है। यह बात जब वृंदा को पता चलेगी तो वह अंगद से नाराज हो जाएगी। दरअसल, रणविजय धीरे-धीरे अंगद को अपने जाल में फंसा रहा है और उसे अपनी चालों की कठपुतली बना रहा है। इसी बीच मिहिर घर वापस लौटने वाला है। घर पहुंचते ही उसके हाथ एक घड़ी लगती है, जो उसी जगह मिली थी जहां हादसा हुआ था।

सुहास की घड़ी पहचान लेता है मिहिर

घड़ी देखते ही मिहिर चौंक जाता है, क्योंकि वह पहचान लेता है कि यह घड़ी सुहास की है। यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। सुहास के जरिए मिहिर को रणविजय तक पहुंचने का सुराग मिल जाता है। मिहिर पहले तुलसी को सारी सच्चाई बताता है। दोनों मिलकर रणविजय को एक्सपोज करने की योजना बनाते हैं। जल्द ही परिवार के सामने रणविजय की पोल खुलने वाली है।

वैलेंटाइन डे के मौके पर करीब आएंगे मुन्नी-ऋतिक

मिहिर और तुलसी मिलकर उसे कंपनी और घर से बाहर निकालने का फैसला कर लेंगे। ऐसे में रणविजय चारों तरफ से घिर जाएगा और उसकी चालें उसी पर भारी पड़ेंगी। दूसरी तरफ, शो में एक रोमांटिक लेकिन तूफानी ट्रैक भी शुरू होने वाला है। वैलेंटाइन डे के मौके पर मुन्नी और ऋतिक एक-दूसरे के करीब आएंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी और दोनों अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाएंगे।

ऋतिक की वजह से टूटेगी मुन्नी की सगाई

हालांकि इनकी नजदीकियां एक बड़ा तूफान लेकर आएंगी। खबर है कि ऋतिक की वजह से मुन्नी की सगाई टूट जाएगी। मुन्नी का मंगेतर दोनों को गलत समझ बैठेगा, जिससे रिश्ते में दरार आ जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुन्नी और ऋतिक का प्यार परवान चढ़ेगा या फिर ये नया ड्रामा परिवार को एक और मुश्किल में डाल देगा।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO