मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना, तुलसी लेगी बड़ा फैसला 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Twist: मिहिर को ब्लैकमेल करेगी नॉयना, तुलसी लेगी बड़ा फैसला, वृंदा को देगी बहू का दर्जा

KSBKBT 2 Latest Episode: नॉयना, मिहिर को इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके और तुलसी के रिश्ते में दरार बढ़ाने की कोशिश करेगी। उधर अपनी गलती से पछताया मिहिर तुलसी के नाम पूरी प्रॉपर्टी करने का फैसला लेगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। नॉयना और मिहिर की नज़दीकियों के बाद अब शो में सबसे बड़ा भूचाल आने वाला है। मिहिर अपनी गलती पर पछता रहा है, वहीं नॉयना इस पूरे मामले को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी कर चुकी है। इस ट्रैक ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि नॉयना, मिहिर को पूरी तरह अपने कंट्रोल में लाने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल का सहारा लेगी। वह मिहिर को यह जताने की कोशिश करेगी कि अब उनकी जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ चुकी है और उसे छोड़कर जाना मिहिर की बड़ी गलती होगी। नॉयना का मकसद सिर्फ एक है कि मिहिर और तुलसी के बीच दरार को और गहरा करना।

तुलसी के नाम करेगा सारी प्रॉपर्टी

अपनी शादी टूटने की आशंका से घबराए मिहिर जल्द ही बड़ा कदम उठाएगा। आने वाले एपिसोड में मिहिर यह तय करता दिखाई देगा कि वह अपनी पूरी जायदाद तुलसी के नाम कर देगा, ताकि अगर रिश्ता टूट भी जाए तो तुलसी और उसका परिवार सुरक्षित रहे। यह फैसला देखकर तुलसी के प्रति मिहिर का अपराधबोध साफ नजर आएगा।

किरण सुलझाएगा राज

मिहिर की बेचैनी देखकर किरण भी परेशान हो जाता है। वह जल्द ही समझ जाता है कि मिहिर की हालत की असली वजह नॉयना के साथ बिताई वह रात है। किरण अपने भाई को सही राह दिखाने की कोशिश करेगा और उसे नॉयना से दूरी बनाए रखने की सलाह देगा। सीरियल में भावुक मोड़ तब आएगा जब तुलसी चॉल में अंगद और वृंदा से मिलने जाएगी। यहां वह वृंदा को बहू का नेग देकर आधिकारिक रूप से उसे अपना लेती दिखाई देगी। हालांकि अंगद को देखकर वह भावुक तो होगी, लेकिन इस बार वह उसे अपने साथ घर नहीं ले जाएगी।

मिहिर करेगा नॉयना से दूरी

नॉयना की चालों से परेशान मिहिर खुलकर उससे दूरी बनाने की कोशिश करेगा। वह बार-बार साफ करेगा कि अब उनके बीच कोई संबंध नहीं होना चाहिए। यह सुनकर नॉयना गुस्से से पागल हो जाएगी और मिहिर को काबू करने के लिए अमेरिका जाने का ड्रामा करेगी। लेकिन इस बार मिहिर टस से मस नहीं होगा और नॉयना की प्लानिंग बुरी तरह फेल होती दिखेगी।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह