परी ने करवाया अजय और परिवार को गिरफ्तार 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: परी ने करवाया अजय और परिवार को गिरफ्तार, अंगद-वृंदा के रिश्ते पर मंडराया खतरा

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट ट्रैक एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आया है। परी ने अजय और उसके परिवार पर घरेलू हिंसा का झूठा आरोप लगाकर पुलिस से उनकी गिरफ्तारी करवा दी है।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Twist: पॉपुलर डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का ड्रामा और सस्पेंस दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। यही वजह है कि शो लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में बना हुआ है। स्मृति ईरानी यानी तुलसी और अमर उपाध्याय यानी मिहिर का इस सीजन में वापसी करना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहा।

लेटेस्ट ट्रैक में कहानी परी की टूटी हुई शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है। परी ने अजय और उसके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। अजय इन आरोपों को गलत बताते हुए तुलसी को सच्चाई समझाने की कोशिश करता है। लेकिन तभी परी वहां पहुंचकर घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करती है। नतीजतन अजय और उसका परिवार पुलिस के जरिए गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस मोड़ पर विरानी परिवार में तनाव और बढ़ जाता है।

वृंदा देगी परी को चेतावनी

अजय और परिवार की गिरफ्तारी के दौरान वृंदा मौजूद होती है। वह साफ शब्दों में परी को चेतावनी देती है कि सच सामने आने पर उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद वृंदा तुलसी को बताती है कि उसने परी को रणविजय से वीडियो कॉल पर बातें करते हुए देखा था। यह परी की चालबाजियों का सबूत हो सकता था, लेकिन तुलसी वृंदा की बातों पर विश्वास नहीं करती।

तुलसी का गुस्सा और विश्वास

तुलसी, वृंदा की बात सुनने के बजाय उस पर ही भड़क जाती है। वह परी के चेहरे पर पड़े जख्मों को सबूत मानती है और उसे सहानुभूति देती है। यही वजह है कि तुलसी को वृंदा की चेतावनी पर यकीन नहीं होता। इस घटनाक्रम से साफ है कि तुलसी का परी पर भरोसा अभी भी कायम है, जबकि सच कुछ और ही है। शो की दूसरी तरफ ऑफिस ट्रैक में अंगद और वृंदा का रिश्ता गहराता जा रहा है।

आने वाले एपिसोड्स में बड़ा धमाका

हालांकि, मिताली अंगद और वृंदा के बीच दूरी बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। यह सब आने वाले एपिसोड्स में नए ट्विस्ट लेकर आएगा। अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे वृंदा परी को बेनकाब करने की ठान लेगी। हालांकि तुलसी का परी पर अटूट विश्वास वृंदा की राह को मुश्किल बना देगा। अब देखना होगा कि क्या सच सामने आ पाएगा या परी अपनी चालों में कामयाब होगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज