कृति सेनन (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Kriti Sanon Birthday: कभी रैंप पर रोई थीं कृति सेनन, आज हैं नेशनल अवॉर्ड विनर

Kriti Sanon Struggle: एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल्ली में जन्मीं कृति ने इंजीनियरिंग के बाद मॉडलिंग शुरू की, लेकिन शुरुआती दिनों में रैंप पर अपमान भी झेला।

सोनाली झा

Kriti Sanon Birthday Special: बॉलीवुड में नाम कमाना आसान नहीं होता और इस राह में संघर्ष अक्सर सबसे बड़ा साथी बन जाता है। एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस सच्चाई को बखूबी जी चुकी हैं। आज जहां उनके पास नेशनल फिल्म अवॉर्ड है, वहीं एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने रैंप शो पर फूट-फूटकर रोना तक सहा था। कृति सेनन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

27 जुलाई 1990 को दिल्ली में जन्मीं कृति एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। कृति सेनन के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां प्रोफेसर हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। अपने करियर की शुरुआत में ही उन्हें कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा। कृति सेनन ने एक बार अपने दर्द को एक इंटरव्यू में बया किया था।

कृति सेनन का दर्द

एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने बताया कि उनका पहला रैंप शो एक फार्महाउस में हुआ था, जहां गीली मिट्टी के कारण उनकी हील जमीन में धंस गई और उन्हें सभी के सामने डांट सुननी पड़ी। वह उस वक्त रैंप पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इस अपमान ने उन्हें तोड़ने के बजाय मजबूत बना दिया। 2014 में उन्होंने महेश बाबू के साथ तेलुगु फिल्म ‘नेनोक्कडाइन’ से डेब्यू किया।

बॉलीवुड में रखा कदम

कृति सेनन ने इसके बाद टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और कृति को इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद कृति ने ‘दिलवाले’, ‘राब्ता’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें मिली साल 2021 की फिल्म ‘मिमी’ से। कृति ने फिल्म ‘मिमी’ में सरोगेट मां की भूमिका निभाई और इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला।

कृति सेनन का संघर्ष

आज कृति न सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। उनकी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘दो पत्ती’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपत’ में काम किया। संघर्षों से निकली कृति सेनन आज बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर अपना मुकाम खुद बनाया है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति