कृति सेनन और कबीर बहिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे कृति सेनन-कबीर बहिया, फैंस बोले- शादी कर लो

Kriti Sanon Dating: कृति सेनन और कबीर बहिया का लंदन में हाथों में हाथ डाले घूमते वीडियो वायरल हो गया है। लंबे समय से दोनों की डेटिंग की चर्चा है, हालांकि उन्होंने रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया।

सोनाली झा

Kriti Sanon Kabir Bahia Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन और कबीर बहिया लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बेहद सहज और खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कृति ने कैजुअल लुक अपनाया हुआ है, जींस, टॉप और जैकेट में वह स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं कबीर बहिया लोअर, टी-शर्ट और हुडी में नजर आए।

फैंस का रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स कमेंट कर उनकी जोड़ी को ‘क्यूट’ बता रहे हैं, तो कुछ ने सीधे तौर पर पूछ लिया कि क्या अब दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। गौरतलब है कि कबीर बहिया उम्र में कृति से करीब 9 साल छोटे बताए जाते हैं, लेकिन यह बात फैंस के उत्साह को कम नहीं कर रही।

नूपुर सेनन की शादी में शामिल थे कबीर बहिया

इससे पहले कबीर बहिया को कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी देखा गया था। शादी के फंक्शन्स के दौरान दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई थीं और जमकर मस्ती की थी। नुपुर सेनन की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि, शादी के बाद जब कृति और कबीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, तब पैपराजी द्वारा लगातार तस्वीरें खींचे जाने पर एक्ट्रेस थोड़ी नाराज भी नजर आई थीं। उस दौरान का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था।

कृति सेनन का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल के वर्षों में कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं और इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। फिलहाल, लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते इस कपल का वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोनों को साथ देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं