कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री

Kriti Kharbanda Valentine Post: वैलेंटाइन डे पर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई रही।

सोनाली झा

Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Valentine Post: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर जहां हर कोई अपने पार्टनर के लिए प्यार भरे मैसेज और तस्वीरें शेयर कर रहा है, वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में कृति रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि पुलकित व्हाइट पैंट-शर्ट में स्मार्ट लग रहे हैं।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की केमिस्ट्री तस्वीर में साफ झलक रही है। इस पोस्ट के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा कि हेलो वेलेंटाइन। कृति की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी और प्यारे कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। शादी के बाद से ही कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट सोशल मीडिया पर अपने खास पलों को साझा करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर उनसे जुड़े रहते हैं।

प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हैं दोनों

पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दोनों सितारे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। पुलकित सम्राट जल्द ही वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में पुलकित सम्राट एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी एक मशहूर कोच और उसके दो बेटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना ओलंपिक में जाने का है, लेकिन आपसी रंजिश और भावनात्मक टकराव उनके रिश्तों को उलझा देते हैं।

पुलकित सम्राट की फिल्म

इससे पहले पुलकित सम्राट फिल्म ‘राहु-केतु’ में दिखाई दिए थे, जिसमें उनकी और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की यह प्यारी झलक उनके रिश्ते की मिठास और मजबूती को दर्शाती है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी