कोरियन सिंगर ने दोस्तों संग किया जबरदस्त डांस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव के गाने पर थिरके कोरियन सिंगर, दोस्तों संग किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोरिया के मशहूर सिंगर आउरा अपने दो दोस्तों संग भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने ‘नथुनिया 2’ पर जबरदस्त थिरकते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Korean Singer Viral Video: भोजपुरी गानों की दीवानगी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसकी गूंज विदेशों में भी सुनाई देने लगी है।

हाल ही में साउथ कोरिया के मशहूर सिंगर और एक्टर आउरा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पॉपुलर गाने ‘नथुनिया 2’ पर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कोरियन सिंगर ने ‘नथुनिया 2’ पर किया धमाकेदार डांस

दरअसल, आउरा, जिनका असली नाम पार्क मिन-जून है, अक्सर भारतीय संस्कृति और गानों को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक को अपना मंच बनाया और वो भी खेसारी के सुपरहिट गाने पर। वीडियो में आउरा और उनके दो कोरियन दोस्त बेहद एनर्जी के साथ 'नथुनिया 2' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में आउरा ने लिखा, "3 भोजपुरी कोरियन्स, क्या आप जानते हैं भोजपुरी स्टाइल?" वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा है खेसारी लाल यादव का हालिया सुपरहिट गाना, जो यूट्यूब पर एक समय नंबर 1 ट्रेंडिंग में था और अब भी टॉप लिस्ट में बना हुआ है।

वीडियो देखकर खेसारी के फैंस हुए गदगद

खेसारी के फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद उत्साहित हैं। खुद खेसारी लाल यादव ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया, जिससे आउरा के अकाउंट पर भोजपुरिया फैंस की बाढ़ आ गई। एक फैन ने कमेंट किया, "देखा खेसारी भईया का जलवा, कोरियन भी नाचने लगे!" वहीं दूसरे ने लिखा, "खेसारी के गाने अब वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रहे हैं।"

कौन हैं कोरियन सिंगर आउरा?

आउरा की भारत में भी खास फैन फॉलोइंग है। वो ‘बिग बॉस 17’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुके हैं और ‘झलक दिखला जा 11’ में कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। भारत के प्रति उनका प्यार और आदर उनके हर वीडियो में साफ नजर आता है, और अब भोजपुरी गाने पर डांस कर उन्होंने भोजपुरी प्रेमियों का भी दिल जीत लिया है।

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव का यह गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। पहले यह #1 ट्रेंडिंग में था, अब #3 पर बना हुआ है और जैसे ही आउरा का यह वीडियो वायरल हुआ, तो खेसारी लाल ने उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद उनके फैंस ने आउरा के अकाउंट पर जाकर तारीफों की बौछार कर दी।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट