किरण राव (सौजन्य: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: 'लगान' के सेट पर शुरू हुई थी किरण राव और आमिर खान की लव स्टोरी

फिल्म निर्माता-निर्देशक किरण राव का जन्म 7 नवंबर, 1973 को तेलंगाना में हुआ था। किरण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण और आमिर की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी और फिल्म के साथ दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्म निर्माता-निर्देशक और बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव आज अपना यानी 7 नवंबर अपना जन्मदिन मना रही है। किरण राव का जन्म 7 नवंबर, 1973 को तेलंगाना में हुआ था। किरण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण और आमिर की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी और सुपरहिट फिल्म के साथ दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

साल 1992 में किरण के माता-पिता ने मुंबई जाने का फैसला किया। किरण ने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएशन किया है। किरण ने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। फिल्मों में रुचि होने के कारण किरण ने इसी दुनिया में कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया। किरण ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया था।

फिल्म लगान के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे। उसके बाद किरण ने स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। जब किरण राव फिल्म लगान कर रही थी तब इसी दौरान आमिर खान से भी उनकी मुलाकात हुई। तब आमिर और उनकी पत्नी रीना से उनका तलाक हो चुका था। तब आमिर जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजर रही थी।

रीना से तलाक लेने के वजह से आमिर खान मानसिक तौर से बहुत परेशान हो गए थे, तभी किरण ने उन्हें एक अच्छे दोस्त की तरह संभाला था। बाद में धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। 2005 में किरण और आमिर शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 16 साल बाद 2021 में किरण और आमिर अलग हो गए। किरण और आमिर का एक बेटा आजाद राव खान है। तलाक के बाद भी किरण और आमिर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान