किम शर्मा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

युवराज सिंह संग रहा अफेयर, फिल्मों से बनाई दूरी, मिली नई पहचान, जानें मोहब्बतें की संजना किम शर्मा की कहानी

Kim Sharma Career: ‘मोहब्बतें’ से रातों-रात स्टार बनीं किम शर्मा का करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। आज धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

सोनाली झा

Kim Sharma Birthday Special Story: साल 2000 में रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ ने बॉलीवुड को कई नए चेहरे दिए। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गज सितारों के बीच भी एक चेहरा ऐसा था, जिसने अपनी मासूमियत और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया, वह थीं किम शर्मा, जिन्होंने फिल्म में ‘संजना’ का किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म से ही स्टार बनने वाली किम से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका करियर वैसी रफ्तार नहीं पकड़ सका जैसी शुरुआत में दिखी थी।

21 जनवरी 1980 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मीं किम शर्मा ने ‘मोहब्बतें’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में उनकी सादगी, क्यूटनेस और नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया। माना जा रहा था कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार होंगी। हालांकि, डेब्यू के बाद उन्हें वैसी मजबूत स्क्रिप्ट्स और बड़े बैनर की फिल्में नहीं मिल सकीं, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे पातीं।

किम शर्मा की फिल्में

किम ने ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘टॉम, डिक एंड हैरी’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘ताज महल: एन इटरनल लव स्टोरी’, ‘छोड़ो ना यार’ और ‘लूट’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। लगातार फ्लॉप्स और सीमित मौके मिलने के चलते उनका करियर धीरे-धीरे कमजोर होता चला गया।

किम शर्मा की निजी जिंदगी

करीब 2011 के बाद किम शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने केन्या के बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी की और होटल बिजनेस में कदम रखा, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल सका और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद किम भारत लौटीं और एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की, मगर अभिनय में दोबारा पकड़ नहीं बन पाई।

युवराज सिंह संग किम शर्मा का रहा रिश्ता

किम शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही। क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। इसके अलावा उनका नाम अभिनेता हर्षवर्धन राणे और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ भी जोड़ा गया। आज किम शर्मा एक्टिंग से दूर, लेकिन प्रोफेशनल तौर पर काफी सफल हैं। वह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़ी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी’ में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं।

किम शर्मा की फिटनेस

इसके साथ ही वह मुंबई में ब्राइडल ग्रूमिंग और इमेज कंसल्टिंग से जुड़ा काम भी संभालती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव किम अपनी फिटनेस, ट्रैवल और लाइफस्टाइल पोस्ट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। भले ही किम शर्मा का फिल्मी सफर लंबा न रहा हो, लेकिन ‘मोहब्बतें’ की संजना आज भी दर्शकों की यादों में उतनी ही मासूम और खास बनी हुई हैं।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते