किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

किच्चा सुदीप की एक्शन थ्रिलर ‘मार्क’ OTT पर देने जा रही है दस्तक, जानिए कब और कहां पाएंगे देख

Mark On OTT: क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ थिएटर के बाद अब OTT पर आने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी।

स्नेहा मौर्या

Kiccha Sudeep Mark Release On OTT: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने क्रिसमस 2025 के मौके पर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मार्क’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी यह फिल्म, ‘मैक्स’ की सफलता के बाद निर्देशक और सुदीप का दूसरा कोलैबोरेशन थी। पिछली हिट और सुदीप की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।

हालांकि, ‘मार्क’ को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही। अब थिएटर रन के बाद यह एक्शन थ्रिलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्या है ‘मार्क’ की कहानी?

फिल्म में किच्चा सुदीप एसपी अजय मार्कंडेय के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें सभी मार्क के नाम से जानते हैं। वह एक ईमानदार और दबंग पुलिस ऑफिसर होते हैं, जिन्हें एक भ्रष्ट नेता की साजिशों की वजह से सस्पेंड कर दिया जाता है। कहानी उस वक्त और भी इंटेंस हो जाती है जब एक रूटीन आउटिंग के दौरान मार्क की मां पर हमला हो जाता है और उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद फिल्म बदले, न्याय और सिस्टम से टकराव की एक तेज़ रफ्तार कहानी में बदल जाती है, जहां मार्क अपने सस्पेंशन के बावजूद सच्चाई और इंसाफ की लड़ाई लड़ते नजर आते हैं।

कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?

मेकर्स ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि ‘मार्क’ 23 जनवरी 2026 को OTT पर रिलीज होगी। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसने इसके थिएट्रिकल रन के बाद डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, बल्कि तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इससे सुदीप की यह फिल्म पैन-इंडिया ऑडियंस तक आसानी से पहुंच पाएगी।

OTT पर होगी जबरदस्त टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि OTT पर ‘मार्क’ को फिल्म ‘45’ से सीधी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि दोनों की रिलीज डेट एक ही है। इससे पहले थिएटर में भी ये दोनों फिल्में आमने-सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की पसंद किस फिल्म के पक्ष में जाती है। एक्शन, इमोशन और सुदीप के दमदार अवतार के चलते ‘मार्क’ को OTT पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी