किच्चा सुदीप की मार्क मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओटीटी रिलीज को लेकर भी आई बड़ी अपडेट

Mark OTT Release Date: किच्चा सुदीप की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मार्क’ क्रिसमस पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। अब थिएटर के बाद इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है, तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Kiccha Sudeep Mark Movie On OTT: साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की लेटेस्ट फिल्म ‘मार्क’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी सराहना मिल रही है। दमदार कहानी और सुदीप के इंटेंस अवतार ने फिल्म को मजबूत ओपनिंग दिलाई है।

हालांकि फिल्म अभी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस के बीच अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिलीज के बाद से ही दर्शक जानना चाहते थे कि ‘मार्क’ आखिर थिएटर रन के बाद किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की ओटीटी डील जी5 या अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हो सकती है। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसने फैंस को चौंका दिया है।

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘मार्क’?

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार के साथ फाइनल हो चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म थिएटर रन पूरा करने के बाद जनवरी 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि, अभी तक इस खबर पर फिल्म के मेकर्स या जियो हॉटस्टार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को औपचारिक ऐलान का इंतजार है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘मार्क’ ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो क्रिसमस रिलीज के हिसाब से मजबूत मानी जा रही है।

हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

वीकेंड पर टिकी निगाहें

अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो ‘मार्क’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। किच्चा सुदीप के फैंस को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े आंकड़े छुएगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी