कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी का नया अवतार, नादिया बनकर स्क्रीन पर दिखाएंगी दमदार अंदाज

Toxic Release Date: कियारा आडवाणी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नादिया का दमदार किरदार निभा रही हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर का सबसे अलग रोल बताया। फिल्म में मल्टीस्टार कास्ट है और अब यह 4 जून को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Kiara Advani Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक इन दिनों अपनी डार्क और अलग कहानी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का स्टारकास्ट भी बेहद खास है, जिसमें कई दमदार अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। अब कियारा आडवाणी ने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कियारा आडवाणी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में ‘नादिया’ नाम का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रोल है। कियारा ने कहा कि इस किरदार की जर्नी और उसकी गहराई ने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने यह भी बताया कि निर्देशक गीतू मोहनदास ने इस कैरेक्टर को बेहद खूबसूरती से गढ़ा है, जिसने उन्हें इस रोल के लिए तुरंत तैयार कर दिया।

फर्स्ट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लेकिन रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर में कियारा स्टेज पर नंगे पांव खड़ी दिखती हैं और उनकी आंखों में छिपा दर्द उनके किरदार की गहराई को बयां करता है। फैंस को उनका यह नया अवतार काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

तबाही गाने से मिली झलक

फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ भी रिलीज हो चुका है, जिसमें कियारा आडवाणी और यश की झलक देखने को मिली है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। हालांकि फिलहाल इसका ऑडियो वर्जन ही सामने आया है, लेकिन इससे फिल्म के म्यूजिक और माहौल की एक झलक जरूर मिलती है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून तय की गई है। कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी का यह नया और दमदार किरदार दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव लेकर आने वाला है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO