सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विराट-अनुष्का के नक्शेकदम पर चले सिद्धार्थ-कियारा, पैपराजी से की ये अपील

बॉलीवुड के फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी बेटी को लाइमलाइट और कैमरे की चकाचौंध से दूर रखने के लिए पैपराजी से अपील की है।

स्नेहा मौर्या

Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 15 जुलाई की रात कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने 16 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। अब इन दोनों ने अपनी बेटी को लाइमलाइट और कैमरे की चकाचौंध से दूर रखने का फैसला लिया है, जैसा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किया है।

दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा ने पैपराजी को एक खास स्वीट बॉक्स भेजा, जिसमें एक नोट भी शामिल था। इस नोट में कपल ने बड़े ही प्यार से लिखा कि "हमारी नन्ही परी आ गई है। इस खास पल का जश्न मनाने के लिए बस कुछ मीठा भेज रहे हैं। कृपया तस्वीरें क्लिक न करें, सिर्फ आशीर्वाद दे... कियारा और सिद्धार्थ।"

सिद्धार्थ और कियारा ने पैपराजी से की अपील

इस बॉक्स की तस्वीर मशहूर पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। बॉक्स की पैकिंग बेहद खूबसूरत थी और इस छोटे से जेस्चर ने कपल की प्राइवेसी को लेकर की गई अपील को सबके सामने रखा।

खास बात ये है कि बॉलीवुड में यह ट्रेंड अब धीरे-धीरे तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपने बच्चों को कैमरे से दूर रखने की सख्त कोशिश की थी। आज तक उन्होंने अपने बच्चों की स्पष्ट तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा के जन्म के बाद पैपराजी को विशेष रूप से आमंत्रित किया था और एक साल बाद क्रिसमस पर पहली बार राहा को सार्वजनिक रूप से सामने लाए थे।

बेटी की प्राइवेसी के लिए कपल ने उठाया ये कदम

अब सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने भी अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। इंस्टाग्राम पर दोनों ने बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा था कि  “हमारा दिल भर गया है। हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। बेबी गर्ल को पाकर हम धन्य हैं।”

हालांकि, अब सिद्धार्थ और कियारा के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है और फैंस उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। बता दें, साल 2023 में कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई थी और अब शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया और दोनों पैरेंट्स बन गए हैं।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान