पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ करने पर कियारा आडवाणी से नाराज हुए लोग 
मनोरंजन

लोगों की फटकार के बाद कियारा आडवाणी ने एडिट किया पोस्ट, पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ पर भड़के लोग

कियारा आडवाणी को पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ करना भारी पड़ गया। लोग उनकी आलोचना करने लगे, तब एक्ट्रेस ने पोस्ट को एडिट किया और आरोपी के नाम को हटा दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: कियारा आडवाणी इस समय रामचरण के साथ अपनी अगली फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में हैं। 10 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन कियारा आडवाणी पोक्सो आरोपी की तारीफ करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डांस रिहर्सल का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कोरियोग्राफर जानी मास्टर की तारीफ की। जानी मास्टर पर एक लड़की के यौन शोषण का आरोप लगा था। जानी मास्टर की तारीफ करना कियारा को भारी पड़ गया क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी अपने नैतिक मूल्यों को भूल गई हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट में की गई तारीफ की आलोचना शुरू हुई, कियारा आडवाणी की टीम की तरफ से पोस्ट को एडिट किया गया और जानी मास्टर के नाम को कैप्शन से हटा दिया गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के लिए आए नेगेटिव कमेंट्स को भी हटाया गया है। लेकिन पहले जो पोस्ट में बातें कहीं-कहीं उसके अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने लिखा था, एक्ट्रेस को वाकई किसी चीज की परवाह नहीं होती, कोई भी स्टार बेगुनाह नहीं है। सभी हर तरह से अपराधियों और संदिग्धों के साथ शामिल हैं। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा था कि हम एकदम बहरे हैं, पूरी तरह से नैतिकता भूल चुके हैं।

वीडियो शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने जानी मास्टर की तारीफ की थी। जानी मास्टर फिल्म गेम चेंजर के कोरियोग्राफर हैं और गेम चेंजर के ही 'धोप' गीत से जुड़ा यह वीडियो है कियारा आडवाणी इस वीडियो में दो अन्य लड़कियों के साथ डांस कर रिहर्सल करते हुए नजर आ रही हैं। बिहाइंड द सीन वीडियो में वह एक कठिन स्टेप करते हुए दिखाई दी हैं। जानी मास्टर पर सितंबर में साइबराबाद कमिश्नरेट की नरसिंगी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उन पर एक पूर्व कर्मचारी के साथ यौन शोषण और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा