मुंबई: जुनैद खान और खुशी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लवयापा' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के बेहद रोमांचक ट्रेलर और शानदार गानों ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में खुशी कपूर का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के एक गाने के लिए खुशी कपूर ने शास्त्रीय नृत्य का विशेष प्रशिक्षण लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'लवयापा' के लिए शास्त्रीय नृत्य का विशेष प्रशिक्षण लिया है। फिल्म के एक गाने में वह शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी। आधुनिक रोमांस की दुनिया में सेट 'लवयापा' एक दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करता है, जिसमें अविस्मरणीय प्रदर्शन, जीवंत संगीत और मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य हैं। यह फिल्म प्रेम के सभी रंगों का उत्सव मनाती है और सभी आयु वर्ग के दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है।
लवयापा का हाल ही में 'लवयापा हो गया' रिलीज हुआ था, जिस पर हर कोई झूम रहा है। वहीं, गुरुवार को फिल्म का दूसरा गाना 'रहना कोल' रिलीज चुका है। इस गाने में फ्रेशनेस और प्यार का ऐसा तड़का है, जो हर किसी को वैलेंटाइन मूड में ला देगा। जुनैद खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस गाने में दिल छू लेने वाली है, जो प्यार की फीलिंग को बहुत अच्छे से बयां करती है। इनकी नैचुरल केमिस्ट्री देखकर दिल में सच में तितलियां उड़ने लगेंगी। ये गाना अपने चार्म और फील के साथ साल का लव एंथम बनने वाला है।
फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है। इस वैलेंटाइन सीजन को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।