-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Emergency Movie Review Kangana Presents The Emergency Period Impartially
इमरजेंसी मूवी रिव्यू: आपातकाल के दौर को निष्पक्षता से पेश करती कंगना रनौत की ये फिल्म
- Written By: सोनाली झा
साल 2019 में आई ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद अब कंगना रनौत के निर्देशन में बनी उनकी दूसरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने से पहले उनका ये रिव्यू जरूर पढ़ें।

इमरजेंसी मूवी रिव्यू
निर्देशक: कंगना रनौत
रनटाइम: 2 घंटे 28 मिनट
जॉनर: हिस्टोरिकल बायोग्राफिकल ड्रामा
रेटिंग: 3.5 स्टार्स
साल 2019 में आई ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद अब कंगना रनौत के निर्देशन में बनी उनकी दूसरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने से पहले उनका ये रिव्यू जरूर पढ़ें।
कहानी: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा 25 जून 1975 में लगाया गया ‘इमरजेंसी’ देश के सबसे मुश्किल दौर में से एक रहा है जहां इसे लोकतंत्र पर सीधे हमले के रूप में देखा जाता है। कंगना रनौत की ये फिल्म इतिहास के उन्हीं पन्नों की ओर हमें दुबारा लेट जाती है और उस पूरे घटनाक्रम तथा इंदिरा गांधी द्वारा किये गए कार्यों, उनके संघर्ष, उनके राजनीतिक दबदबे, उनका परिवार और विशेष रूप से पुत्र मोह और अंत में इं सबसे ऊपर उठकर देश हित का उनका विचार, इन सभी बातों को फिल्म में पेश किया गया है। कहानी की शुरुआत में दिखाया गया है कि किस प्रकार अपने पिता जवाहरलाल नेहरू से राजनीतिक जगत में प्रेरणा लेकर वे अपना सफर शुरू करती हैं और बांग्लादेश को आजाद करती हैं। इसके बाद वे एक-एक करके कई बड़े फैसले लेती हैं और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के गौरव को मजबूत करने का कार्य करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
अभिनय: कंगना रनौत यहां इंदिरा गांधी की भूमिका में छा गई हैं। उनके बोलचाल, उनका लुक उनकी डायलॉग डिलीवरी, ये सभी बेहद शानदार हैं और वे हुबहू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह लगती हैं। खास बात ये है कि अपनी बीती कुछ फिल्मों की विपरीत कंगना ने अपने रोल में अपनी पहचान को परे रखकर उतना ही परफॉर्म किया जितना उनके किरदार को आवश्यक है जो कि सराहनीय है। उनके बाद फिल्म में संजय गांधी के किरदार में नजर आए विषाक नायर को काफी बढ़िया स्क्रीन स्पेस दिया गया है और वे अपने रोल में पूरी तरह से ढले हुए नजर आए। फिल्म में श्रेयस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका निभाई है, हालांकि वे हमें अपने रोल में उतना इम्प्रेस नहीं करते। बात करें अनुपम खेर की तो जेपी नारायण की भूमिका में वे बढ़िया अभिनय करते दिखे। वहीं जगजीवन राम की भूमिका में सतीश कौशिक को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है इतने बेहतरीन कलाकार अब इस दुनिया में नहीं।
म्यूजिक: फिल्म में कोई ऐसा थीम सॉन्ग नहीं लेकिन कुछ इमोशनल और मोटिवेशन से भरे सीन्स में चंद गाने हैं, जो फिल्म देखने के समय तक ही आपको याद रहेंगे। इसी के साथ फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक पर और भी बेहतर ढंग से काम किया जा सकता था।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में लगी आग से प्रभावित पीड़ितों के लिए मांगा समर्थन
फाइनल टेक: सबसे पहले इस फिल्म की खूबियों की बात करें तो कंगना और फिल्म की अन्य कास्ट ने अपनी एक्टिंग से इस कहानी में जान फूंक दी है। इसी के साथ कहानी को बेहद न्यूट्रल ढंग से पेश किया गया है और कहीं से भी ये नहीं लगता कि इस कहानी की निर्देशक कंगना हैं जो कि एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि बीजेपी सांसद भी हैं। कांग्रेस परिवार की सबसे सशक्त महिला रहीं इंदिरा गांधी को उन्होंने पूरे सम्मान के साथ पर्दे पर उतारा है। बात करें फिल्म में नजर आई कमियों को तो इसके कई जगहों पर ये हमारे जज्बातों को जगाने में कमजोर नजर आती हैं। फिल्म को 2 घंटे 28 मिनट में समेटा गया है जिसके चलते कहानी के कई अहम सीन्स जैसे सिख दंगे और अन्य चीजों को बेहद कम दृश्यों में दर्शाया गया है। ओवरऑल बात करें तो इतिहास से जुड़ी कहने को बेहद सच्चाई के साथ पेश किया गया है। अगर आप भी ऐसी फिल्में देखने के शौक़ीन हैं तो आपको ये फिल्म बेहद पसंद आएगी।
Emergency movie review kangana presents the emergency period impartially
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














