बिहार चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव का पवन सिंह पर सीधा निशाना, बोले- 'मेरी बहन और बीवी पर चले गए' 
मनोरंजन

'वो तो बहन को भी बीवी बना लेगा', पवन सिंह पर खेसारी लाल यादव ने फिर कसा तंज

Khesari Lal Yadav On Pawan Singh: बिहार चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर निजी हमला किया। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनकी 'बहन और बीवी पर चले गए'।

अनिल सिंह

StartFragment

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल इस समय चरम पर है, जहां सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी चुनावी गहमागहमी के बीच, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने ही इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) पर तीखे जुबानी हमले किए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार में पहले चरण के मतदान हो चुके हैं, और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होने वाला है। इस चुनावी मौसम में उम्मीदवार लगातार सुर्खियों में हैं। खेसारी लाल यादव, जो इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, विरोधी पार्टियों पर आरोप लगाते-लगाते अपनी इंडस्ट्री के लोगों पर भी तंज कसते दिखे हैं। हाल ही में, खेसारी लाल यादव ने एक जनसभा में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैंस एकदम हैरान हो गए हैं।

पवन सिंह पर खेसारी का तीखा वार

वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर सीधा निशाना साधा है। खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के बारे में कहा, "पवन भइया क्या करते हैं वो तो मेरी बहन और बीवी पर चले गए, लेकिन उनकी भाषा देख रहे हैं। वो तो बहन को भी बीवी बना लें और बीवी को भी बहन बना लें।"

खेसारी ने अपनी पुरानी बातों को स्पष्ट करते हुए कहा कि, "मेरी बातों को समझने की क्षमता उनमें नहीं है।" उन्होंने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि जब वह अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं तो उनसे प्यार करते हैं, लेकिन जब बाज़ार जाते हैं तो एक भाई की तरह उसकी रक्षा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पार्टी के लोग इस बात को समझ नहीं सके और उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।

ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: आरिया कपूर अनुपमा के जीवन में लाएगी भूचाल, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

भोजपुरी इंडस्ट्री में गहरा रहा है तकरार

बिहार चुनाव के इस माहौल में खेसारी लाल यादव की तकरार सिर्फ पवन सिंह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रवि किशन जैसे अन्य भोजपुरी स्टार्स से भी जुबानी जंग हो चुकी है। खेसारी लाल ने मंच से इस बात का भी ज़िक्र किया कि कुछ लोग उन्हें 'नचनिया' बोलते हैं, वहीं कोई उन्हें 'अधर्मी' तो कोई 'सनातन विरोधी' बोलता है। इस तरह के व्यक्तिगत हमलों और तंज से खेसारी को बहुत दुख है।

खेसारी ने उठाए राजनीतिक मुद्दे

व्यक्तिगत तकरार के बावजूद, खेसारी लाल यादव ने इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की और अपने विरोधियों पर निशाना साधा। हालांकि, उनके बयान की तीखी भाषा और निजी हमलों ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है और भोजपुरी इंडस्ट्री में चल रहे अंदरूनी मतभेद को सार्वजनिक कर दिया है।

EndFragment

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO