खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फर्स्ट लुक आउट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन भोजपुरी दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने धमाकेदार गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'रिश्ते' से पहला पोस्टर जारी किया गया। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने धमाकेदार गानों के अलावा फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में एस आर के म्यूजिक प्रा.लि. की तरफ से खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का पहला लुक रिवील किया गया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में अब फैंस खेसारी लाल का नया लुक देखकर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें बताया है कि फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में खेसारी लाल यादव बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर का कोट पहना है, जो उनके एक अलग अंदाज को दर्शा रहा है।

'रिश्ते' का फर्स्ट लुक   इसके साथ ही पोस्टर में उनके पीछे चार लोग धोती और सफेद गमछे में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की कहानी को लेकर काफी दिलचस्प संकेत दे रहे हैं। इस लुक में भी निर्माता शर्मिला आर. सिंह की खास छाप देखने को मिल रही है। हालांकि, इससे पहले इसी बैनर से आई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और अब वह ‘रिश्ते’ से कुछ नया और अनोखा लेकर आ रही है।

आपको बता दें, इससे पहले खेसारी लाल यादव की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और अब ‘रिश्ते’ भी इसी कड़ी में एक और सुपरहिट फिल्म साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म की स्टारकास्ट, दमदार कहानी, बेहतरीन निर्देशन और उच्च स्तरीय तकनीकी पक्ष इसे भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म बना रही है। हालांकि, अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की यह जोड़ी दर्शकों पर जादू बिखेर पाती है या नहीं।

फिल्म के स्टारकास्ट

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो 'रिश्ते'  में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस रति पांडेय नजर आने वाली हैं और इस फिल्म को शर्मिला आर. सिंह ने तैयार किया है। साथ ही रोशन सिंह ने प्रेजेंट किया है। वहीं, फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। इन सबके बीच यह फिल्म पारिवारिक, सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को उजागर करेगी और यह दर्शकों के लिए एक पूर्ण मनोरंजन पैकेज होगी। फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट