अखिलेश यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अखिलेश यादव के बर्थडे पर खेसारी लाल और पवन सिंह ने लुटाया प्यार, यूं किया विश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

स्नेहा मौर्या

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्मी सितारे भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने दिल से अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

अखिलेश यादव के बर्थडे पर खेसारी लाल ने लुटाया प्यार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन विश किया और एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे बड़े भईया श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भईया, आपका साथ हमेशा हौसला देता है और आपकी बातें दिल को छू जाती हैं। बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। आपका स्नेह यूं ही बना रहे।"

हालांकि, खेसारी लाल यादव ने पहले भी कई बार अपने पोस्ट्स के जरिए अखिलेश यादव के प्रति अपने सम्मान को जाहिर किया है और वो उन्हें 'बड़ा भाई' मानते हैं और कई सार्वजनिक मंचों पर उनके साथ नजर आ चुके हैं। इससे पहले खेसारी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश यादव के पिता, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर भी पोस्ट साझा किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

पवन सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को किया जन्मदिन विश इसके अलावा पवन सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री @yadavakhileshजी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

आपको बता दें, 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। उन्होंने सैफई और इटावा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से एमटेक किया।

राजनीति में आने के बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को नई दिशा दी और युवा नेताओं के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने 1999 में डिंपल यादव से शादी की और अब उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अदिति, अर्जुन और टीना यादव है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO