रोहित शेट्टी और अविनाश मिश्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा ने जीती खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी, ऋत्विक धनजानी बने रनरअप

Avinash Mishra Prize Money: 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली।

सोनाली झा

Khatron Ke Khiladi 15 Winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर का ऐलान हो चुका है। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 4 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित हुए ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने अविनाश को सीजन 15 का विजेता घोषित किया। शो की शुरुआत से ही अविनाश की परफॉर्मेंस को देखकर उनके विनर बनने के कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह खिताब जीत लिया।

ग्रैंड फिनाले में अविनाश मिश्रा का सीधा मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से हुआ। फिनाले की रेस में सबसे पहले ओरी बाहर हुए। इसके बाद अविनाश और ऋत्विक के बीच ट्रॉफी के लिए आखिरी मुकाबला देखने को मिला। शानदार स्टंट्स के बाद अविनाश ने ऋत्विक को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की, जबकि ऋत्विक धनजानी रनरअप रहे। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत 1 अगस्त को 13 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी।

ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये और कार

अविनाश मिश्रा ने कुल 12 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर सीजन का खिताब अपने नाम किया है। अविनाश मिश्रा को विनर बनने के बाद सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली। उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी अपने नाम की। जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

शुरुआत से ही स्टंट में दिखाया दम

अविनाश ने पूरे सीजन में हर स्टंट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई। उनका फोकस शुरुआत से ही हर टास्क में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहा। खास बात यह रही कि कई मौकों पर जब कोई साथी कंटेस्टेंट चोट की वजह से अपना स्टंट नहीं कर पाता था, तो अविनाश खुद आगे आकर वह स्टंट करने के लिए तैयार हो जाते थे।

उन्होंने कई बार अपने साथियों की मदद भी की और उनके लिए स्टंट परफॉर्म किया। शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी कई मौकों पर अविनाश के जज्बे और उनकी हिम्मत की तारीफ कर चुके हैं। अब सीजन जीतने के बाद अविनाश मिश्रा का नाम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ