अविनाश मिश्रा खतरों के खिलाड़ी विनर (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Avinash Mishra KKK 15 Winner: रोहित शेट्टी से शिल्पा शिरोडकर तक, टीवी सितारों ने दी अविनाश को बधाई

KKK15:अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद रोहित शेट्टी समेत कई टीवी सितारों ने उन्हें बधाई दी।

अपूर्वा नायक

Avinash Mishra KKK 15 Winner: कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का कल फिनाले था। जिसमें एक्टर ऋत्विक धनजानी को पीछे छोड़ अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को जीतने के बाद से लगातार अविनाश मिश्रा को बधाई देने का सिलसिला जारी है। 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर से लेकर रोहित शेट्टी तक ने अविनाश के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है।

रोहित शेट्टी बोले तुम पर बहुत गर्व है

खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि और विनर हैं... अविनाश मिश्रा!!! समर्पित। मेहनती। ईमानदार। निडर। पहले दिन से ही, आपने अपनी सीमाओं को पार किया और शो में अपना बेस्ट दिया। चाहे सबसे मुश्किल स्टंट करने हों या हर चुनौती का सामना करना हो, आप कभी पीछे नहीं हटे। आपने सच में एक मिसाल कायम की है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने के जज़्बे से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। अविनाश, आप इसके हकदार हैं! मुझे और पूरी KKK फैमिली को आप पर बहुत गर्व है!

शिल्पा शिरोडकर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शिरोडकर ने भी अविनाश मिश्रा के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि अविनाश, तुम सच में इस ट्रॉफी के हकदार थे। तुम हमेशा से शानदार, दमदार और न रुकने वाले रहे हो। बहुत-बहुत बधाई, ये तो बस शुरुआत है।

ईशा सिंह ने भी लुटाया प्यार

बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा के साथ अपनी बेहतरीन दोस्ती और केमिस्ट्री के कारण चर्चा में आयी ईशा सिंह ने भी अपने दोस्त के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शायद भगवान का प्लान सच में कुछ बड़ा था... KKK 15 विनर। अविनाश, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। बस अभी आती हूँ, रो रही हूँ!

जीत के बाद लगा बधाईयों का तांता

इसी के साथ ही शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सभी कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता अविनाश मिश्रा को बधाई दी। वहीं, अविनाश ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया कि इंस्टाग्राम ने उनकी विनर ट्रॉफी वाला पोस्ट हटा दिया है।

अविनाश मिश्रा ने फाइनल मुकाबले में ऋत्विक धनजानी और ओरी जैसे दमदार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता की ट्रॉफी, 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक शानदार कार अपने नाम की। खतरों के खिलाड़ी-15 की थीम डर का नया दौर थी, जिसकी शूटिंग केप टाउन की खूबसूरत और रोमांचक लोकेशन पर की गई थी। इस सीजन में चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स का दिलचस्प फॉर्मेट देखने को मिला, जिसमें पुराने अनुभवी खिलाड़ियों और नए कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई।

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन की मांग की हुई खारिज; खबर के आधार पर आदेश देने से मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम