केबीसी में पहली बार योग, अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम 
मनोरंजन

केबीसी में पहली बार योग! अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, पूरा सेट हुआ शांत

KBC 17 Latest Episode: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के हालिया एपिसोड में एक अनोखा पल देखने को मिला जब राजस्थान की योगा इंस्ट्रक्टर प्रतिमा सिंह ने अमिताभ बच्चन को भ्रामरी प्राणायाम सिखाया।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Yoga Episode: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सिर्फ ज्ञान और मनोरंजन का मंच नहीं है, बल्कि समय-समय पर यह दर्शकों को लाइफस्टाइल से जुड़ी अहम जानकारियां भी देता रहता है। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को भी चौंका दिया। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन इस बार हॉट सीट पर बैठीं प्रतियोगी के साथ योगाभ्यास करते नजर आए।

राजस्थान के उदयपुर से आईं योगा इंस्ट्रक्टर प्रतिमा सिंह जब हॉट सीट पर पहुंचीं, तो उन्होंने बातचीत के दौरान आज की तनाव भरी जिंदगी में सांस से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों के महत्व पर बात की। प्रतिमा ने कहा कि मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए सिर्फ कुछ मिनट की सही सांसें लेने की तकनीक भी काफी असरदार हो सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम के बारे में प्रतिमा ने दी जानकारी

इसी दौरान प्रतिमा ने भ्रामरी प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह प्राणायाम तुरंत दिमाग को शांत करने और तनाव कम करने के लिए जाना जाता है। इसे करने की विधि भी बेहद आसान है कि बस आरामदायक स्थिति में बैठें, आंखें बंद करें, नाक से गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी हमिंग साउंड निकालें।

अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम

प्रतिमा के अनुसार, यह अभ्यास न केवल तनाव घटाता है, बल्कि मन की बेचैनी, ओवरथिंकिंग और थकान को भी कम करता है। यही नहीं, प्रतिमा ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को यह प्राणायाम करना भी सिखाया। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने आंखें बंद कर भ्रामरी प्राणायाम शुरू किया, पूरा सेट शांत हो गया। दर्शक और क्रू मेंबर्स भी कुछ सेकंड के लिए इस शांत ऊर्जा में खो गए। यह दृश्य एपिसोड का सबसे यादगार पल बन गया।

भ्रामरी प्राणायाम के फायदे

अमिताभ बच्चन ने भी इस तकनीक की तारीफ करते हुए कहा कि इतने सरल तरीके से मन और शरीर को शांत करना वाकई प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर व्यक्ति को ऐसे अभ्यास अपनी दिनचर्या में शामिल करने चाहिए। प्रतिमा ने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम नियमित रूप से करने से नींद बेहतर होती है, सोच साफ होती है, गुस्सा कम आता है और मानसिक स्थिरता बढ़ती है। इसके लिए न तो ज्यादा समय चाहिए और न ही किसी खास तैयारी की जरूरत होती है। एपिसोड प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने इस अनोखे पल की तारीफ की।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात