कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फैंस के लिए खुशखबरी, कैटरीना-विक्की कौशल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी! इस महीने करेंगे बच्चे का वेलकम

Katrina Kaif Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर हाल ही में खबरें आ रही हैं कि जल्द ही कपल माता-पिता बन सकते हैं और इसकी जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी है।

स्नेहा मौर्या

Katrina Kaif Welcome Baby In November: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों एक बड़ी खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से मीडिया में यह चर्चा चल रही है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने यह खबर कंफर्म कर दी है कि कैटरीना इस साल मां बनने वाली हैं और वह नवंबर में अपने बच्चे का वेलकम करेंगी।

दरअसल, जब से प्रेग्नेंसी की बातें सामने आई हैं, कैटरीना कैफ सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से थोड़ी दूरी बनाकर रख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना चाहती हैं कि वह एक एक्टिव मां बनें और बच्चे के जन्म के बाद वह अपने करियर में थोड़ा समय के लिए ब्रेक लेंगी।

विक्की कौशल ने गुड न्यूज पर कही थी ये बात

हालांकि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन मीडिया से जुड़े एक करीबी सूत्र ने स्पष्ट किया है कि ये खबर पूरी तरह से सच है। इससे पहले, फिल्म ‘बेड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल से कैटरीना की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया था। उस समय विक्की ने कहा था, "जहां तक खुशखबरी की बात है, हम इसे आपके साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित होंगे। लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तो सिर्फ बेड न्यूज का मजा लीजिए। जैसे ही अच्छी खबर होगी, हम आपसे जरूर शेयर करेंगे।"

कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ के खास पल फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा भी किए हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जबकि कैटरीना कैफ ने विजय सेतूपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में काम किया था। फिलहाल, दोनों अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कर रहे हैं, लेकिन फैंस के लिए यह खबर खुशी की बात बन चुकी है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान