कटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस हो गई थी फ्लॉप 
मनोरंजन

कटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' हो गई थी फ्लॉप, 60 करोड़ की फिल्म कमा न पाई 20 करोड़

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस थ्रिलर फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी और धीमे नैरेटिव ने दर्शकों को निराश किया।

सोनाली झा

मुंबई: कटरीना कैफ ने दो दशकों में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘मैरी क्रिसमस’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस थ्रिलर फिल्म में कटरीना ने पहली बार साउथ के दिग्गज एक्टर विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर की, लेकिन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'मैरी क्रिसमस' को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं।

कटरीना की स्टार पॉवर और विजय की दमदार एक्टिंग को मिलाकर इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर सफल बनाने की योजना थी, लेकिन फिल्म के कंटेंट और धीमी कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों से दूर रखा। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था, लेकिन इसकी ओपनिंग बेहद कमजोर रही। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 2.45 करोड़ रुपये कमाए।

मैरी क्रिसमस के वजह से कटरीना को लगा झटका

कटरीना की फिल्म दूसरे दिन मामूली उछाल के साथ 3.45 करोड़, और तीसरे दिन 3.8 करोड़ की कमाई कर पाई। इसके बाद दर्शकों की रुचि और भी कम होती गई। फिल्म का कुल भारत कलेक्शन मात्र 19.61 करोड़ रुपये रहा। कटरीना के लिए ये एक बड़ा झटका रहा क्योंकि उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें ‘टाइगर 3, सूर्यवंशी, धूम 3, भारत, राजनीति, जब तक है जान, नमस्ते लंदन और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

मैरी क्रिसमस की स्टार कास्ट

'मैरी क्रिसमस' में कटरीना की भूमिका काफी अलग और गंभीर थी, लेकिन ऑडियंस को फिल्म का स्लो नैरेटिव और ट्विस्ट्स ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाए। फिल्म में अदिति राव हैदरी, संजय कपूर, विनय पाठक और राधिका आप्टे जैसे सितारे भी थे, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और कमज़ोर प्रचार के चलते फिल्म दर्शकों को खींचने में असफल रही।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन