आशिकी 3 की मार्च में शुरू होगी शूटिंग, कार्तिक आर्यन की फिल्म का बड़ा अपडेट  
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू हो रही है शूटिंग

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है, फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मार्च में हो जाएगी। चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में और क्या कुछ अपडेट आई है।

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी हर ताजा अपडेट दर्शक पाना चाहते हैं। ऐसे में दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मार्च में होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने न्यूज़ एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। अगले महीने यानी मार्च में फिल्म फ्लोर पर जा सकती है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। ऐसे में यह खबर दर्शकों के लिए उत्साहवर्धक साबित हो सकती है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मार्च महीने से होगी खुद फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने इस बात का खुलासा न्यूज एजेंसी एएनआई से किया है। बातचीत के दौरान अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है और फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अगले महीने से हो जाएगी।

कार्तिक आर्यन के काम की अगर बात करें तो इस समय वह भूल भुलैया 3 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने अपकमिंग फिल्म के शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं वह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म की तैयारी में भी जुट गए हैं। कुछ समय पहले उन्हें लेकर 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' नाम की फिल्म का ऐलान किया गया है। इसके अलावा वह पति-पत्नी और वो 2 और भूल भुलैया 4 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई