इब्राहिम अली खान या जुनैद खान किसके संग ज्यादा जमी खुशी कपूर की केमिस्ट्री, दर्शकों ने दिया जवाब

इब्राहिम अली खान या फिर जुनैद खान किसके साथ ज्यादा जम रही है खुशी कपूर की केमिस्ट्री? अब दर्शक सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए नजर आए हैं।
Fans are liking Khushi Kapoor chemistry with Ibrahim Ali Khan more than Junaid Khan
जुनैद खान से ज्यादा इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर की केमिस्ट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं
Updated on

मुंबई: इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। नादानियां नाम की फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का गाना 'इश्क में' जारी किया गया है। जिसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले ही खुशी कपूर जुनैद खान के साथ फिल्म लवयापा के जरिए दर्शकों के सामने आएंगी। लवयापा का भी गाना जारी हो चुका है। दर्शक दोनों गाने को पसंद कर रहे हैं, लेकिन दर्शकों का यह मानना है कि खुशी कपूर की जोड़ी इब्राहिम अली खान के साथ ज्यादा जम रही है।

लवयापा फिल्म का टाइटल ट्रैक 'लवयापा हो गया' करीब 1 महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। जुनैद खान और ख़ुशी कपूर के इस गाने को 27 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं नादानियां फिल्म से इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर का गाना 'इश्क में' कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ है। जिसे करीब 3 लाख लोगों ने देख लिया है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं जुनैद के साथ भी खुशी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। लेकिन दोनों की तुलना में अगर बात की जाए तो इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर की जोड़ी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दोनों गाने पर मिले कमेंट्स को देखने के बाद यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि खुशी कपूर के साथ अपनी केमिस्ट्री जमाने के मामले में इब्राहिम अली खान जुनैद खान को मात दे रहे हैं। हालांकि जुनैद खान की अगर बात करें, तो बॉलीवुड में यह उनकी दूसरी फिल्म है, जबकि इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जुनैद खान ने अपनी फिल्म महाराज से दर्शकों का दिल जीता था। अब लवयापा कैसा प्रदर्शन करती है यह देखना दिलचस्प होगा, वहीं इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म पर भी लोगों की निगाहें बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com