Kartik Aaryan Donates 1 Crore For Assam Flood Relief: भारत के पूर्वी राज्य असम में बाढ़ के चलते हालात काफी ज्यादा खराब है। असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों का जीवन पटरी पर लाने के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज सामने आ रहे हैं।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद का फैसला लिया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के द्वारा जारी सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये दान देने का फैसला लिया है। कार्तिक ने इस राहत कोष में योगदान देकर राहत कार्यों में सहयोग किया है। कार्तिक के इस कदम के बाद उनकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएमओ ऑफिस के ऑफिशियल एक्स हैंडल के माध्यम से कार्तिक आर्यन का आभार जताया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि कार्तिक के इस आर्थिक सहयोग से बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। सीएम कार्तिक की संवेदनशील पहल की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
https://twitter.com/himantabiswa/status/2082831257139085495
कार्तिक आर्यन के इस योगदान की सबसे खास बात तो ये रही कि उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की। लोगों को उनके इस सराहनीय कदम के बारे में भी तब ही पता चला जब सीएमओ द्वारा इसको लेकर ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी शेयर की गई। कार्तिक आर्यन के इस सिंप्लिसिटी और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की जमकर तारीफ हो रही है।
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई फिल्मी हस्तियां आगे आई हैं। अभिनेता सलमान खान ने राहत सामग्री के रूप में खाने के पैकेट और जरूरी सामान उपलब्ध कराया है। वहीं आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर समेत कई कलाकारों ने भी लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :- KSBKBT 2 Spoiler: खुल गया मिहिर की चिट्ठी का राज, तुलसी के फैसले से विरानी परिवार में आएगा भूचाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में अभिनेत्री श्रीलीला के साथ नजर आएंगे, जिससे श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा कार्तिक 'नागजिला' और निर्देशक कबीर खान की नई फिल्म में भी दिखाई देंगे। हाल ही में 'चंदू चैंपियन' में अपने अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला, जिसके बाद उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।