कार्तिक आर्यन का डाइट चीट वीडियो वायरल 
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन का डाइट चीट वीडियो वायरल, कोल्डप्ले कंट्रोवर्सी पर कसा तंज

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे चॉकलेट खाते पकड़े जाते हैं और फिर कैमरा देखते ही वर्कआउट शुरू कर देते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Kartik Aaryan Diet Cheat Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने मजाकिया अंदाज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार कार्तिक आर्यन ने एक फनी वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें वो अपनी डाइट को चीट करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने ये वीडियो हाल ही में वायरल हुई कोल्डप्ले कंट्रोवर्सी की तर्ज पर बनाया है।

कार्तिक इन दिनों राजस्थान में करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह चुपके से चॉकलेट खाते दिखते हैं। तभी कैमरा उनकी ओर घूमता है और वह तुरंत घबरा जाते हैं। फिर वो चॉकलेट फेंक कर डंबल उठाकर एक्सरसाइज करने लगते हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

कार्तिक आर्यन का वीडियो

यह पूरा वीडियो कोल्डप्ले म्यूजिक कॉन्सर्ट की उस क्लिप से प्रेरित है, जिसमें एक कपल को चीटिंग करते हुए कैमरे में पकड़ा गया था और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कार्तिक ने इसी फॉर्मेट को अपनाकर एक क्रिएटिव और मजेदार ट्विस्ट दिया है। फैंस ने कार्तिक आर्यन के इस अंदाज को खूब पसंद किया है।

कार्तिक आर्यन का पोस्ट

कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बस आप ही हो जो ऐसे यूनिक आइडियाज ला सकते हो। वहीं एक और ने कहा कि फूडी कार्तिक को बहुत मिस कर रहे थे, अच्छा किया चॉकलेट खाई। कुछ ने तो उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए लिखा कि ऐसा ह्यूमर सिर्फ कार्तिक ही ला सकते हैं।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इस फिल्म के अलावा करण जौहर की ही एक और प्रोजेक्ट ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे, जिसमें वो इच्छाधारी नाग की भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप्टेन इंडिया नाम की एक फिल्म में भी कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन अपने स्टाइल, एक्टिंग और अब हास्य भरे वीडियोज के जरिए लगातार फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन