करण जौहर और कार्तिक आर्यन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, करण जौहर की 'कालिया' में दिखेगा एक्टर का खौफनाक अवतार

Kartik Aaryan Film Kaaliya Release Date: कार्तिक आर्यन के 36वें जन्मदिन पर करण जौहर ने उनकी नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान किया। संदीप मोदी के निर्देशन में बनी यह मॉन्स्टर थ्रिलर 5 मई, 2028 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

  • करण जौहर ने इस खास मौके पर कार्तिक की नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान किया।

  • 'कालिया' एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जो भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है।

Kartik Aaryan Upcoming Film Kaaliya: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, उनके जन्मदिन को और खास बनाते हुए करण जौहर ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, कार्तिक की नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान कर दिया गया है।

कालिया एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जो भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित होगी। 'कालिया' को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारीके डी सूजा बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी होंगे।

कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की कालिया

कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह 5 मई, 2028 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली हिंदी थिएट्रिकल फिल्म होगी। इससे पहले वह 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी चर्चित वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। इन सीरीज में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों की सराहना मिली थी।

करण जौहर ने शेयर किया डरावना अनाउंसमेंट वीडियो

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए इसकी कहानी की झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'श्रीकृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसानों ने इसे वापस बुला लिया।' इस लाइन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'कालिया' की कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं से प्रेरित होगी। इसमें देश के ग्रामीण इलाकों में प्रचलित रहस्यमयी कहानियों और मान्यताओं को दिखाया जाएगा।

नागजिला में इच्छाधारी नाग बनेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन के पास करण जौहर के प्रोडक्शन की एक और फिल्म 'नागजिला' भी है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम प्रियमवदेश्वर प्यारे चंद है। फिल्म में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म 12 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अनुराग बसु की फिल्म में भी आएंगे नजर

इसके अलावा कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। इसके जरिए कार्तिक पहली बार अनुराग बसु के साथ काम करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट 30 अप्रैल, 2027 तय की गई है। ऐसे में आने वाले सालों में कार्तिक के पास अलग-अलग जॉनर की कई दिलचस्प फिल्में हैं।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम