कार्तिक आर्यन और श्रीलीला ने शुरू की फिल्म की शूटिंग 
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला ने शुरू की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग, वायरल हुआ स्पॉटेड वीडियो

Kartik Aaryan And Sreeleela: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला ने अपकमिंग अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों का स्पॉटेड वीडियो वायरल हुआ है, फिल्म के नाम का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

अनिल सिंह

Kartik Aaryan And Sreeleela: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी फिल्म के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला शूटिंग सेट पर पहुंचे। दोनों के शूटिंग सेट पर पहुंचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुराग बस कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। श्रीलीला साऊथ की एक्ट्रेस हैं जो पुष्पा 2 के किस्सिक सॉन्ग में नजर आई थी।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म के टाइटल का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं किया गया है। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें वह श्रीलीला के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। कार्तिक आर्यन के नए लुक (बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल) ने लोगों का ध्यान खींचा था। वीडियो क्लिप में वह गिटार लिए हुए 'तू मेरी जिंदगी है' सॉन्ग गाते हुए दिखाई दिए थे। इसी के बाद से लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि आशिकी 3 ही फिल्म का नाम होगा। लेकिन इसे अब तक अनटाइटल्ड फिल्म ही बताया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला ने अब फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। मानव मंगलानी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों का वीडियो शूटिंग सेट से वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए हैं। कार्तिक ब्राउन कलर की हाफ स्लीव टीशर्ट, जींस और सिर पर कैप के साथ नजर आए। श्रीलीला येलो टीशर्ट, ब्ल्यू कार्गो और फेसमास्क पहने नजर आई। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। बीते दिनों यह दावा किया जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि एक्टर और एक्ट्रेस की तरफ से अभी इस पर कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म के लिए पहले तृप्ति डिमरी का नाम सामने आया था बाद में कहा गया कि उन्हें श्रीलीला ने रिप्लेस कर दिया है, हालांकि इस अफवाह को अनुराग बसु ने सिरे से खारिज किया था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?