करिश्मा कपूर ने मांगा बच्चों का हिस्सा, संजय कपूर की प्रॉपर्टी के कई दावेदार  
मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने पूर्व पति संजय की मौत के बाद प्रॉपर्टी से मांगा बच्चों का हिस्सा

Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद अब करिश्मा कपूर ने उनकी संपत्ति में बच्चों के हिस्से की मांग की है। इस विवाद में उनकी मां रानी कपूर ने भी संपत्ति में बड़े हिस्सेदारी का दावा पेश कि

अनिल सिंह

StartFragment

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की मौत के बाद अब प्रॉपर्टी को लेकर हिस्सेदारी का अलग-अलग दावा पेश किया जा रहा है। करिश्मा कपूर ने प्रॉपर्टी में से अपना हिस्सा मांगा है। वहीं संजय कपूर की मां भी प्रॉपर्टी में बड़ी हिस्सेदारी का दावा पेश कर चुकी हैं, जबकि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी प्रॉपर्टी की बड़ी हिस्सेदार बनी हुई हैं, आपको बता दे कि संजय कपूर की प्रॉपर्टी 30 हजार करोड़ रुपए की बताई जा रही है। 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर ने पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति से अपने बच्चों के हिस्से की मांग की है। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और दोनों के बीच 2016 में तलाक हुआ था। इस दौरान दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हुए और पिता के मौत के बाद दोनों बच्चों की संपत्ति में हिस्सेदारी बनती है। ऐसे में करिश्मा ने उनके हिस्सेदारी की मांग पेश की है। हालांकि करिश्मा या उनकी टीम की तरफ से इसपर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

संजय कपूर की संपत्ति के कई वारिस 

12 जून 2025 को संजय कपूर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई, पोलो खेलते वक्त अचानक उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उनके निधन की खबर सामने आई। संजय कपूर की मौत के बाद उनकी मां रानी कपूर ने संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार में अपनी बड़ी हिस्सेदारी होने का दावा पेश किया है। खबर यह है कि अब करिश्मा कपूर ने भी अपने हिस्से की मांग की है। वहीं प्रिया सचदेव भी कंपनी में बड़े हिस्से की दावेदार बनी हुई हैं। 

संजय कपूर की मां ने किया क्या दावा

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने हाल ही में दावा किया है कि सोना ग्रुप और बेटे की कुल संपत्ति में उनकी बहूलांश हिस्सेदारी है, लेकिन साथ ही उन्होंने शेयरधारकों के साथ जनरल मीटिंग में एक पत्र भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि बेटे की मौत के शोक में उनसे कुछ दस्तावेजों साइन करवाए गए, उस वक्त वह मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी कमजोर स्थिति में थी और तब तैयार किए गए उन दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा रहा है। 

EndFragment

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम