करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की कितनी थी नेटवर्थ 
मनोरंजन

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की कितनी थी नेटवर्थ, जानें कहां-कहां फैला था कारोबार

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ब्रिटेन में पोलो खेलते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सोनाली झा

मुंबई: संजय कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड रह चुके हैं। संजय कपूर का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ब्रिटेन में पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया और वे दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस जगत के लिए भी एक बड़ा झटका है। संजय कपूर देश के मशहूर और रईस कारोबारियों में गिने जाते थे।

संजय कपूर दिल्ली के रहने वाले थे और उन्होंने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की थी। वे सोना ग्रुप नाम की कंपनी के चेयरमैन थे, जो ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़ी हुई है। उनका कारोबार भारत ही नहीं, विदेशों तक फैला हुआ था। उनकी लाइफस्टाइल काफी आलीशान थी। उनके पास दिल्ली, मुंबई और लंदन में कई लग्जरी बंगलों के साथ-साथ महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन था।

संजय कपूर ने रियल एस्टेट में भी काफी इन्वेस्टमेंट किया था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। वे अपने पीछे अपनी पत्नी प्रिया सचदेवा, और बच्चों के लिए भरपूर दौलत छोड़ गए हैं। अगर बात करें उनकी निजी जिंदगी की, तो संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन दोनों का जल्दी ही तलाक हो गया।

संजय कपूर ने कुछ साल के बाद 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं समायरा और किआन, जो करिश्मा के साथ रहते हैं। 2016 में करिश्मा से तलाक के बाद, 2017 में संजय ने तीसरी बार शादी की, इस बार उन्होंने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेवा को अपना जीवनसाथी बनाया।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट