करिश्मा कपूर, संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का इस दिन होगा अंतिम संस्कार, दिल्ली में दी जाएगी आखिरी विदाई

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। इसके बाद से उनके करीबी उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब बिजनेसमैन की फैमिली ने इस बारे में खुलासा किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारत के मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। 53 वर्षीय संजय कपूर लंदन में एक पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने की वजह से हार्ट अटैक का शिकार हो गए। इस दुखद घटना के बाद से उनके अंतिम संस्कार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है।

दरअसल, संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में किया जाएगा। उनके परिवार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अंतिम संस्कार शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित दयानंद मुक्तिधाम श्मशान घाट में संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त, 22 जून को एक प्रार्थना सभा दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जहां उनके करीबियों और दोस्तों को उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा।

हालांकि, संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और निधन यूके में हुआ था। इस कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी प्रक्रियाओं और कागजी कार्रवाई के चलते थोड़ी देरी हुई। अब सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जा रहा है और अब यह पुष्टि हो चुकी है कि वह अपनी मातृभूमि में अंतिम विदाई पाएंगे।

संजय कपूर की मौत से न केवल उनके परिवार बल्कि बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग सदमे में हैं। वह अपनी मां रानी सुरेंद्र कपूर, पत्नी प्रिया कपूर और चार बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले संजय ने अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी सोना कॉमस्टार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह कंपनी भारत के साथ-साथ चीन, मेक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर की नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपये थी और वह दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते थे। उनके पिता द्वारा शुरू की गई सोना कॉमस्टार को संजय ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी बना दिया, जिसकी वैल्यू अब लगभग 40,000 करोड़ है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज